मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: संदिग्ध हालात में डीजे संचालक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में फैली सनसनी

कुदरहा (बस्ती): कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर के अंदर रस्सी के सहारे लटकता मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मि…

बस्ती: संदिग्ध हालात में डीजे संचालक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में फैली सनसनी
बस्ती: संदिग्ध हालात में डीजे संचालक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में फैली सनसनी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती): कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर के अंदर रस्सी के सहारे लटकता मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक की पहचान अर्जुन सोनी (40) पुत्र दयाराम सोनी निवासी बैडारी मुस्तहकम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12 बजे अर्जुन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर घर से निकलने की तैयारी कर रहा था, तभी बाइक अचानक बंद हो गई। इसके बाद वह चाबी लगी हालत में ही बाइक छोड़कर घर से बाहर चला गया। रातभर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार सुबह जब परिवार की एक महिला छप्पर में साफ-सफाई करने पहुंची, तो बांस के सहारे रस्सी से लटका अर्जुन का शव देखकर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


अर्जुन सोनी गायघाट बाजार में ‘एके डीजे’ नाम से अपना व्यवसाय चलाता था और इसी से परिवार का गुजारा करता था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गायघाट राकेश मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना अध्यक्ष कलवारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।