मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : कांग्रेस के घोषित अध्यक्षों कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया

कई महीने के इंतेज़ार के बाद कांग्रेस के घोषित अध्यक्षों का आज कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया।लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे रजनीश गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के…

शाहजहापुर न्यूज़ : कांग्रेस के घोषित अध्यक्षों कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया
शाहजहापुर न्यूज़ : कांग्रेस के घोषित अध्यक्षों कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया | फ़ोटो: TVL News


कई महीने के इंतेज़ार के बाद कांग्रेस के घोषित अध्यक्षों का आज कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया।


लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे रजनीश गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के रूप में तकवीम हसन खान को संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी पार्क आवास से गाड़ियों के काफिले के साथ लोधीपुर,खिरनीबाग चौराहा,सदर  में जगह जगह स्वागत किया।


नगर निगम स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर रजनीश गुप्ता व तकवीम हसन खान ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर नमन किया।


वहीं गांधी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तदोपरांत कार्यकर्ताओं के हुजूम ने दोनों अध्यक्षों को पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ पैदल ही पार्टी कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए स्वागत किया कार्यालय की छत पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया कार्यालय के मुख्य द्वार पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने दोनों अध्यक्षों की आरती उतारकर तिलक लगाया।


वहीं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला,अल्प संख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाबी दुपट्टे से अध्यक्षों सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकताओं नेताओं का स्वागत किया।


वहीं जिले भर के पदाधिकारियों ने बुके,फूल मालाओं से काफी देर तक स्वागत किया स्वागत शृंखला से काफी व्यवस्था भंग हो गई।


पूर्व अध्यक्ष सुहेल बेग के संचालन में समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष, नि0 प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,तनवीर सफदर,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।


नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि आपके स्वागत से अभिभूत हु,


शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उसके लिए दिन रात एक कर दूंगा।

जब तक एक एक वार्ड में संगठन निर्माण नहीं कर लेंगे तक तब चैन से नहीं बैठेंगे।


जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि आप लोगों के लम्बे अरसे से काम करता आ रहा हु,नेतृत्व ने फिर से विश्वास जताया है बड़ी जिम्मेदारी है ये फूल माला कांटों का ताज है क्योंकि पूरे जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही एक मात्र लक्ष्य है।


एक एक कील कांटा दुरुस्त कर संगठन नव निर्माण कार्य करेंगे।

2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस की अहम भूमिका हो ये हमारा संकल्प होना चाहिए।


हो सकता है पिछले कार्यकाल में कुछ कमियां हो सबके साथ बैठ कर उनको दूर किया जाए और नए कलेवर में कांग्रेस दिखाई देगी।


इस मौके बड़े पैमाने पर सबके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

इस मौके सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।