मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का नया नाम – सरकार ने कहा- 'आकांक्षी युवा' हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी की परिभाषा बदलते हुए युवाओं को नया नाम देने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब राज्य में बेरोजगार युवाओं को ‘आकांक्षी युवा’ कहा जाएगा। हालांकि, सरक…

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का नया नाम – सरकार ने कहा- 'आकांक्षी युवा' हैं
मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का नया नाम – सरकार ने कहा- 'आकांक्षी युवा' हैं | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी की परिभाषा बदलते हुए युवाओं को नया नाम देने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब राज्य में बेरोजगार युवाओं को ‘आकांक्षी युवा’ कहा जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस कदम पर राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ गई है।

बेरोजगारी या अवसर की प्रतीक्षा?


राज्य सरकार का मानना है कि युवा सिर्फ बेरोजगार नहीं हैं, बल्कि वे अच्छे अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी तर्क के आधार पर अब उन्हें ‘आकांक्षी युवा’ कहा जाएगा।


भोपाल के प्रकाश सेन, जिन्होंने कंप्??ूटर साइंस में बीएससी की डिग्री प्राप्त की, बड़े सपने लेकर निकले थे। उनका लक्ष्य था कि वे गूगल या फेसबुक जैसी टेक कंपनियों में काम करें। लेकिन हकीकत कुछ और निकली—आज वे अपनी चाय की दुकान चला रहे हैं। प्रकाश जैसे हजारों युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद सरकारी या निजी नौकरियों के अभाव में छोटे-मोटे काम करने को मजबूर हैं।

नाम बदलने से बदलेगी स्थिति?


सरकार द्वारा सड़कों, जिलों और योजनाओं के नाम बदलने की नीति अब बेरोजगारी तक पहुंच गई है। इस फैसले को लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि नाम बदलने से रोजगार की स्थिति नहीं सुधरेगी और सरकार को नई नौकरियां पैदा करने पर ध्यान देना चाहिए।

युवाओं के सवाल


सरकार के इस कदम पर युवा वर्ग में असमंजस और नाराजगी देखी जा रही है। एक छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा,

"अगर नौकरी न मिलने को आकांक्षा कहा जा रहा है, तो क्या हमें भूख लगने पर यह कहना चाहिए कि हम सिर्फ भोजन के आकांक्षी हैं?"


फिलहाल, मध्य प्रदेश में इस नई परिभाषा पर बहस जारी है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि सरकार इस फैसले पर औपचारिक बयान कब देती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।