मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : मंडलायुक्त ने किया छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गो पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा

मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश…

शाहजहापुर न्यूज़ : मंडलायुक्त ने किया छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गो पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा
शाहजहापुर न्यूज़ : मंडलायुक्त ने किया छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गो पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा | फ़ोटो: TVL News


मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र की उपस्थिति में आगामी त्यौहार होली एवं छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस आयोजको के साथ पीस कमेटी की बैठक कोतवाली में आयोजित की गई। बैठक में मंडला आयुक्त ने कहा कि चली आ रही लाट साहब के जुलूस की परंपरा को सौहार्दपूर्ण ढंग से शांति पूर्वक मनाए। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं जो भी छुट-पुट कमियां रह गई है उन्हें जल्दी पूर्ण कराने हेतु निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कोई भी त्योहारों के कार्यक्रमों में व्यवधान डालेगा उसे पर त्वरित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों को परंपरागत ढंग से बनाया जाए। सभी आपस में सहयोग रखकर होली का त्योहार अच्छे ढंग से मानाए। आईजी ने कहा कि होली का पावन त्यौहार है आपस में मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि लाट साहब का जुलूस पूरे देश में विशेष तरह का है इसे आनंद लेकर मनाएं। उन्होंने कहा कि जुलूस से पहले तथा समाप्त होने से लेकर घर तक पहुंचने तक पूर्णतया ड्यूटी रहेगी। जनपद में त्योहारों को संस्कारों के साथ शांतिपूर्ण मिलकर मनाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को लगभग दूर करा दिया गया है। लगभग सारी तैयारियां पूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया सीसीटीवी कैमरे तथा छतों पर ड्यूटी लगा दी गई है कोई भी गड़बड़ करेगा उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर आपका है आप सभी लोग मिलजुल कर हर्षाेल्लास से त्योहार को मनाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया सड़क, रूफटॉप ड्यूटी वेरी कटिंग आदि तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा छुटपुट कमियां बची हैं उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।  नगर आयुक्त ने तैयारी के संबंध में बताया कि सड़कों की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरे होलिका दहन एवं धार्मिक स्थलों के ढकने एवं पेयजल आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। बैठक उपरांत आयुक्त महोदया ने छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गो का पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं को देखा।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीस कमेटी के सदस्य व छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस के आयोजक मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।