शाहजहापुर न्यूज़ : डीएम ने राइफल क्लब में शूटिंग केंद्र, सीनियर केयर सेंटर उल्लास निर्माण, परिवहन निगम की बसों के लिए वर्कशॉप के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राइफल क्लब में शूटिंग केंद्र, सीनियर केयर सेंटर उल्लास के निर्माण, परिवहन निगम की बसों के लिए वर्कशॉप के निर्माण के कार्य एवं शाहजहाँपुर बस अड्डे को सभी सुविधाओं स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शाहजहापुर न्यूज़ : डीएम ने राइफल क्लब में शूटिंग केंद्र, सीनियर केयर सेंटर उल्लास निर्माण, परिवहन निगम की बसों के लिए वर्कशॉप के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया | फ़ोटो: TVL News
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राइफल क्लब में शूटिंग केंद्र, सीनियर केयर सेंटर उल्लास के निर्माण, परिवहन निगम की बसों के लिए वर्कशॉप के निर्माण के कार्य एवं शाहजहाँपुर बस अड्डे को सभी सुविधाओं से युक्त फूड कोर्ट इत्यादि के साथ आधुनिकीकृत कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शाहजहाँपुर राइफल क्लब में दस मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल शूटिंग केंद्र बनाने का कार्य का निरीक्षण करते हुए शूटिंग कर देखा। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि शूटिंग के लिए पिस्टल एवं राइफल सहित आदि व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण कराकर जल्द ही आम जनता के लिए खोला जाए।
उन्होंने कहा कि राइफल क्लब में रेस्टोरेंट भी खुलवाया जाए। जिलाधिकारी ने सीनियर केयर सेंटर ‘‘उल्लास‘‘ के निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक ना होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग से मैटेरियल टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर शाहजहाँपुर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त डे क्लब की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन निगम की बसों के लिए वर्कशॉप के निर्माण के कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि 15 जून तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए जिससे बस अड्डे पर बसों की भीड़ से छुटकारा मिले। जिलाधिकारी ने शाहजहाँपुर बस अड्डे को सभी सुविधाओं से युक्त फूड कोर्ट इत्यादि के साथ आधुनिकीकृत किये जाने का कार्य का निरीक्षण किया जो जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने कार्य संस्था को निर्देश दिए कि 15 जून तक कार्य पूर्ण कराकर आम जनता के लिए खोला जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एआरएम रोडवेज राम प्यारे प्रसाद सहित कार्य दायी संस्था के सहायक अभियंता मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।