इस कार्यक्रम में 535 जोड़ो ने नवजीवन में प्रवेश किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी नवजोडो आशीर्वाद देकर यह सलाह दी की कोई भी पति पत्नी झगड़ा ना करें कानून बहुत सख्त है।
समारोह को ज़िला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक पुवायां चेतराम पासी व विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।
कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में हुए समारोह में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार, एडीएम संजय कुमार पांडेय, भाजपा ज़िलाध्यक्ष केसी मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।