सीवर लाइन की खुदाई में तबाह हुई सड़कों के जख्मों पर अधिकारी घटिया मरहम लगाकर इतिश्री कर रहे हैं। गुणवत्ताविहीन मरम्मत के चलते चंद महीनों में ही दोबारा सड़कों में गड्ढों की भरमार हो जाती है।
कहीं-कहीं सड़कें कंकर-पत्थर की जमीन में तब्दील हो जाती हैं। आए दिन मरम्मत होने के बाद भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। कुछ महीने पहले नई बनाई गई कई सड़कें गड्ढों से भर गई हैं।
कुछ कंकर-पत्थर की मिट्टी में तब्दील हो गई हैं। जिसके चलते आए दिन जाम लग रहा है और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सड़कों की बदहाली के चलते नगर में कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है। महीनों से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
सीवर लाइन डालने के लिए जिस दौरान सड़कें खोदी जा रही थीं उस समय तो कई तरह की परेशानी लोगों को हो रही थी। व्यापारी भी परेशान थे।
इस संबंध में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक भी की थी। शुरूआत में कुछ रास्तों की मरम्मत शुरू भी हुई,
लेकिन अब दोबारा हाल बेहाल हो गया है। सड़कों के गड्ढे लोगों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। अंटा चौराहा, सीएमओ ऑफिस रोड, खिरनीबाग, बृज विहार कॉलोनी, खलीलशर्की सहित तमाम स्थानों पर जाम लगने का सिलसिला जारी है।
साथ ही आए दिन लोग सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शहर के गड्ढे नासूर बन गए हैं।
नीय अंशुल गुप्ता खराब सड़कों की वजह से व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर सड़कें सही हो जाएं तो व्यापार बढ़ेगा।
राकेश त्रिवेदी ने बताया कि केनरा बैंक के सामने काफी समय से सड़क खराब है। यहां से आने-जाने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सड़क सही करने की अत्यंत आवश्यकता है। अवधेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बिस्मिल पार्क के पीछे बड़ा गड्ढा है, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
इसके बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया है। जरीब अंटा चौराहे के पास सड़क काफी समय से खराब है। लोगों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
।