मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहांपुर: हुल्लासनगर क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, 5 की मौत

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शाहजहांपुर की हुल्लासनगर क्रॉसिंग पर एक ट्रेन की ट्रक और बाइक से टक्कर होने से 5 लोगों की…

शाहजहांपुर: हुल्लासनगर क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, 5 की मौत
शाहजहांपुर: हुल्लासनगर क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, 5 की मौत | फ़ोटो: TVL News

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शाहजहांपुर की हुल्लासनगर क्रॉसिंग पर एक ट्रेन की ट्रक और बाइक से टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई।  शाहजहांपुर के ज़िलाधिकारी ने बताया, "मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।"




हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार सुबह 5:27 बजे गेटमैन की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के वहां पहुंचने तक गेट बंद नहीं हो सका। रेलवे क्रॉसिंग खुली थी, तभी चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की टक्कर से कोल्डड्रिंक से भरे ट्रक के परखच्चे उड़ गए, तो बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी, एक राहगीर और एक डीसीएम चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।





हुलासनगरा क्रासिंग पर तैनात गेटमैन जितेंद्र यादव को सुबह पांच बजकर छह मिनट पर सूचना मिली कि तीन मिनट बाद वहां से चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के गुजरेगी। उस समय क्रासिंग से वाहन गुजर रहे थे। अपने तय समय पर ट्रेन वहां पहुंच गई, लेकिन जितेंद्र गेट बंद नहीं कर सका।तेज रफ्तार ट्रेन ने क्रासिंग से गुजर रहे ट्रक और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ घायल हैं। इनकों बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद ट्रेन भी पलटते-पलटते बची। 




हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की शिनाख्त हुलासनगरा गांव के प्रेमपाल, तिलहर निवासी सिदाक़त उनकी पत्नी गुलिस्ता व बेटे हमजा और ट्रक चालक सत्येंद्र सिंह निवासी पंजाब के महौली के सासनगर के रूप में हुई है। प्रेमपाल क्रासिंग पार कर खेत पर जा रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आ गए, जबकि सिदाक़त बरेली की ओर से पत्नी व बेटे के साथ बाइक से आ रहे थे। 





मुख्यमंत्री ने आज प्रातः शाहजहांपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता तथा अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजकर घायलों को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।