उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक और कार की भिड़ंत में चार बरातियों की मौत हो गयी।
दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कटीयूली गांव स्थित एमपी गुजरात ढाबा के पास रात करीब ग्यारह बजे जलालाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव दहेना निवासी राहुल (25), गौरा गांव निवासी विनय शर्मा (27), आकाश (22) और गोपाल (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गौरा निवासी रोहित (30) तथा ठिंगरी निवासी रजत (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों की राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
कार सवार प्रयागराज महाकुंभ में संगमतट पर स्नान के बाद झारखंड लौट रहे थे।
कार जैसे ही साधो कुटिया के पास पहुंची मिजार्मुराद ओवर ब्रिज के समीप नेशनल हाईवे पर खड़ी डंपर के पीछे टकरा गई।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कार के दोनों एयर बैग खुल गए लेकिन तेज रफ्तार के कारण आगे बैठे दोनों व्यक्ति मौत के मुंह में समा गए। महिला कार के पिछली सीट पर बैठी हुई थी।