मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश 'भ्रष्टाचार' का सेंटर: राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर वार

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर में 'जन आक्रोश यात्रा' जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "...मध्य प्रदेश…

मध्य प्रदेश 'भ्रष्टाचार' का सेंटर: राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर वार
मध्य प्रदेश 'भ्रष्टाचार' का सेंटर: राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

शाजापुर:   मध्य प्रदेश के शाजापुर में 'जन आक्रोश यात्रा' जनसभा  को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "...मध्य प्रदेश हिंदूस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है. उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया...|"



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा सरकार में कानून RSS वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं... मैं हिंदूस्तान के सभी OBC से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है.. आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?|



राहुल गांधी ने कहा, "...अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना  है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है?... देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।"



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैंने संसद में अडानी के मुद्दे पर जैसे ही भाषण दिया। BJP ने मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी।  मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं सच्चाई बोलता हूं।  इंफ्रास्ट्रक्चर, डीजल-पेट्रोल, फर्टिलाइजर के जरिए जनता की जेब से पैसा निकलता है और सीधा उद्योगपतियों की जेब में जाता है। ''



राहुल गांधी ने कहा, "हमने कर्नाटक में गरीबों, महिलाओं, किसानों के लिए 5 गारंटी दीं और उन्हें पूरा किया। कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें गरीबों और कमजोरों के लिए काम करती हैं।  सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, ना कि एक या दो उद्योगपतियों के लिए।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।