मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जो अब तक पिछले बजट आए थे, क्या वे जहर थे: भाजपा के 'अमृत बजट' बयान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं

नई दिल्‍ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राश्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली में सम्पन्न संयुक्त प्रेसवार्ता में आज मतदाताओं से गठ…

जो अब तक पिछले बजट आए थे, क्या वे जहर थे: भाजपा के 'अमृत बजट' बयान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं
जो अब तक पिछले बजट आए थे, क्या वे जहर थे: भाजपा के 'अमृत बजट' बयान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राश्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली में सम्पन्न संयुक्त प्रेसवार्ता में आज मतदाताओं से गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। दोनों नेताओं ने कांधला, ऐलम, बड़ौत, बागपत और गाजियाबाद जिले के लोनी में गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क का कार्यक्रम भी है।



उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, सिंचाई माफ होगी, पुरानी पेंशन बहाल होगी, छात्रों को लैपटॉप मिलेगा, माताओं, बहनों को हर साल 18 हजार रू0 समाजवादी पेंशन दिया जाएगा। गन्ना किसानों के लिए अलग से कार्पस फंड बनाया जाएगा, जिससे गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान हो जाए। गांव स्तर तक रनिंग ट्रैक बनेगा।



अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी और जयंत चौधरी की दोस्ती बहुत मजबूत है, लोग हमारी एकता और भाईचारा को पसंद कर रहे हैं, इसी से भाजपा बौखलाई हुई है और परेशान है। किसान, नौजवान व्यापारी, भाजपा की नकारात्मक राजनीति को हटाना चाहते हैं। जनता में भाजपा को लेकर आक्रोश और तिरस्कार है। इससे पहले जनता में इतना आक्रोश किसी पार्टी के लिए नहीं था। आज भाजपा के नेता जिस गांव में जा रहे हैं, वहां आक्रोशित जनता इन्हें पसंद नहीं करती है। 



केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कह रही है, कि यह अमृत बजट है, तो क्या जो अब तक पिछले बजट आए थे, वे जहर थे। इस बजट में हीरे सस्ते किए गए हैं, लेकिन गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन ने जो वादे किए हैं, सब पूरे किए जाएंगे। हम लोग उम्मीद लेकर आए हैं जबकि भाजपा डरा कर चुनाव लड़ना चाहती है। हम भरोसा दिलाते हैं कि भाजपा सरकार में बर्बाद हुई कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे, फोर्स बढ़ाएंगे, डायल 100 की गाड़ियों को और बढ़ाएंगे, पुलिस रिस्पांस सिस्टम को और बेहतर बनाएंगे। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। 


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-attacks-modi-govt-in-parliament-aa-variant-spreading-in-indias-economy


गठबंधन के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उस पर चुनाव आयोग को नोटिस लेना चाहिए। एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह की भाषा नहीं बोल सकता है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जानते हैं कि वह भाजपा के सदस्य नहीं है भाजपा उन्हें पैदल करके पहले ही घर भेज चुकी ???ै, आने वाले समय में उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। जब से गठबंधन को भारी समर्थन मिल रहा है इनके तोते उड़े हुए हैं। 


https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-highlights-of-union-budget-2022-23


 यादव ने कहा कि इस बार किसान महसूस कर रहा है कि यह उसके मान सम्मान का चुनाव है। भाजपा के लोगों ने किसानों पर जीप चढ़ा कर मार दिया, उनकी हत्या कर दी, लेकिन आज तक बीजेपी इसका जवाब नहीं दे पाई। एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपने मुकदमे वापस ले लिए हैं अगर किसी ने इसके खिलाफ दरखास्त दी तो मुकदमों की समीक्षा होगी। 


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-called-union-budget-capitalist-not-a-word-for-helping-the-poor-and-creating-jobs-in-the-budget


राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी ने कहा कि जो लोग आज किसानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कभी सम्मान नहीं दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं दिया। आज सभी जाति, वर्ग का समर्थन गठबंधन के साथ है। नौजवान उम्मीद और विश्वास के साथ गठबंधन के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय बजट में किसानों और रोजगार सृजन के लिए कुछ नहीं दिया है। कोरोना काल में बड़ी संख्या में मजदूर लौटे जिससे नरेगा जैसी योजना की डिमांड बढ़ गई। लेकिन इस सरकार ने नरेगा का बजट भी घटा दिया है। 


https://www.thevirallines.net/hyderabad-news-telangana-cm-kcr-called-pm-modi-short-sightedbjp-should-be-thrown-at-bay-of-bengal


जयंत चौधरी ने कहा कि नौजवानों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। आज किसानों और नौजवानों पर डबल इंजन की मार पड़ रही है। हम लोग किसानों का संदेश लेकर आए हैं। श्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो लोग जिन्ना, पाकिस्तान और औरंगजेब का नाम लेकर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें भारी शिकस्त मिलने वाली है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।