मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: किन्नरों ने नशीली चाय पिलाकर टेलर का काटा गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट), पीड़ित अस्पताल में भर्ती; केस दर्ज

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में किन्नरों ने एक विवाहित व्यक्ति का निजी अंग काट दिया। किन्नरों ने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर युवक को पिला दिया और युवक के नशे में होने पर आरोपियों ने उसका गुप्त…

उत्तर प्रदेश: किन्नरों ने नशीली चाय पिलाकर टेलर का काटा गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट), पीड़ित अस्पताल में भर्ती; केस दर्ज
उत्तर प्रदेश: किन्नरों ने नशीली चाय पिलाकर टेलर का काटा गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट), पीड़ित अस्पताल में भर्ती; केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में किन्नरों ने एक विवाहित व्यक्ति का निजी अंग काट दिया। किन्नरों ने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर युवक को पिला दिया और युवक के नशे में होने पर आरोपियों ने उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद युवक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



यह मामला शामली जिले के भवन थाना क्षेत्र के सुनता रसूलपुर गांव का है। सुनता रसूलपुर निवासी शहजाद पुत्र जब्बार गांव में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता है। शहजाद शादीशुदा है, जिसको एक बेटा और दो बेटियां हैं। शहजाद का ट्रांसजेंडर पिंकी और रेशमा के साथ दोस्ती थी।



गुरुवार को पिंकी और रेशमा अपने चार अन्य साथियों के साथ टेलर शहजाद को शामली से कपड़ा खरीदने की बात कहकर गाड़ी में बैठा कर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने शहजाद को चाय में नशीला पदार्थ देकर पिला दिया। बाद में उसका बेहोशी की हालत में गुप्तांग को काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर शहजाद को फेंककर फरार हो गए। 



 जब स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पीड़ित को थाना भवन के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित टेलर के तहरीर पर दो नामजद (पिंकी और रेशमा) और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



पीड़ित टेलर ने बताया, "पिंकी और रेशमा ने कपड़े लाने के लिए शामली जाने की बात कही। इन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ मुझे चाय पिलाई। चाय में पता नहीं क्या था और नशे में मेरा निजी अंग काट दिया।"



ASP शामली ओपी सिंह ने बताया,''पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया और रास्ते में चाय में नशीली चीज़ मिलाकर उसका गुप्त अंग काटने की शिकायत की गई थी। पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।