मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन, प्रदेश कांग्रेस और राजीव शुक्ला ने जताया दुख

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया। शुक्रवार को फतेहपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का 78 साल की उम्र में निध…

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन, प्रदेश कांग्रेस और राजीव शुक्ला ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन, प्रदेश कांग्रेस और राजीव शुक्ला ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

कांगड़ा:   हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया। शुक्रवार को फतेहपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का 78 साल की उम्र में निधन हो गया।सुजान सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने दुःख जताया है|




हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,''हिमाचल कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक एवं पूर्व मन्त्री श्री सुजान सिंह पठानिया जी को हिमाचल कॉंग्रेस परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि भगवान दिवंगत आत्मा को शॉंति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे॥ ओम शॉंति॥



वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता सुजान सिंह के निधन पर राजीव शुक्ला ने ट्वीट किया,''पूर्व मंत्री , विधायक और हिमाचल के लोकप्रिय नेता सुजान सिंह पठानिया की निधन की ख़बर बहुत दुःखद है। यह हिमाचल के लिए भारी क्षिति है। उन्हें विनम्र श्रधांजलि।





वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता सुजान सिंह साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह सातवीं बार विधायक बने थे| सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था| वह स्नातक थे और एनएएफआरसी (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे| सुजान सिंह पठानिया वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वीरभद्र सरकार में वह दो बार प्रदेश के मंत्री रहे हैं। कांग्रेस सरकार में वह ऊर्जा मंत्री थे। प्रदेश में उन्हें हैंडपंपों वाला मंत्री के नाम से भी जाना जाता है।



1977 में राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए।  1990, 1993, 2003 नवंबर, 2009 (उपचुनाव) में जवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से और 2012 में फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुए। 2007 में परिसीमन से पहले फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को जवाली के रूप में जाना जाता था।



1982-83 में राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष, 1984-85 में  राज्य आवास बोर्ड  के उपाध्यक्ष, 1995-98 तक कृषि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अगस्त 2007 से दिसंबर 2007 परिवहन मंत्री भी रहे। 2012 से 20 दिसंबर 2017 तक ऊर्जा मंत्री गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के अतिरिक्त प्रभार के साथ कृषि मंत्री भी रहे।




नेता विपक्ष और ऊना के हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है|सात बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे पठानिया ने पार्टी और सरकार में कई ज़िम्मेवरियों का निर्वहन किया और प्रदेश वासी उन्हें हमेशा याद करेंगे| कांगड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय महाजन ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है|




हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया जी के निधन पर शोक जताया है| उन्होंने कहा कि पठानिया के निधन का  दुःखद समाचार मिला है|सरल स्वभाव के धनी पठानिया जी ने सदैव समर्पणभाव से जनसेवा की है, जो प्रेरणादायक है|ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त उनके परिवार को संबल प्रदान करें|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।