मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुखविंदर सिंह सुक्खू कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम होंगे। शनिवार को शिमला में क…

सुखविंदर सिंह सुक्खू कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल
सुखविंदर सिंह सुक्खू कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल | फ़ोटो: TVL News

शिमला:   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।  हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम होंगे। शनिवार को शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया।  कल यानी रविवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल होंगे। 



कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,नए  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा,''कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर ने बधाई देते हुए शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ उन्होंने शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों पर भी सुझाव मांगा है।



हिमाचल प्रदेश के मनोनित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कई अन्य नेता कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे|



सुखविंदर सुक्खू ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात

सुखविंदर सिंह सुक्खू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।



हम मिलकर करेंगे: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मनोनित CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने के बाद हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने कहा,''ये एक शिष्टाचार भेंट है, ये मेरे आवास पर आएं हैं जो कुछ दिनों के बाद इनका आवास होने वाला है। कुल मिलाकर हम सब का एक लक्ष्य है कि हम हिमाचल के लोगों की सेवा कर सकें, हम मिलकर करेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।