शिमला: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की नाराजगी को लेकर सवाल का जवाब देते हुए हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ,''कोई ऐसी नाराजगी नहीं है...|
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ,'जब मैं शिमला में कॉलेज का अध्यक्ष बना था, तब मेरे साथ घर बहुत लोग आते थे। सभी के लिए मेरी मां खाना बनाती थी। मां के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं|
पिता ड्राइवर थे
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के नादौन तहसील के सेरा गाँव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था|साधारण परिवार में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे|
सुखविंदर सिंह की मां संसार देवी गृहिणी हैं| सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई की है|
दूध बेचते थे सुखविंदर सिंह सुक्खू
अपने चार भाई-बहनों में से सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं| उनके बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं| उनकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है| सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से हुई| उनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं| सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध बेचते थे|
एनएसयूआई और प्रदेश कांग्रेस केअध्यक्ष रहे
1988 से 1995 तक वो एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे| फिर 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बनाए गए. 1998 से 2008 तक वो युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे| 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने| वहीं 2013 से 2019 तक उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली|
चौथी बार बने विधायक
सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद चुने गए| 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में वो चौथी बार विधायक बने| चुनाव से पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और टिकट वितरण कमेटी का सदस्य बनाया गया|
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री
शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल
हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते, सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं: सुखविंदर सिंह सुक्खू