अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिद्धार्थनगर ने पुलिस को सम्मानित किया और अंगवस्त्र भेंट किया
सिद्धार्थनगर: डॉ.यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुसरण में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रदीप कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में विगत…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिद्धार्थनगर ने पुलिस को सम्मानित किया और अंगवस्त्र भेंट किया | फ़ोटो: TVL News
सिद्धार्थनगर: डॉ.यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुसरण में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रदीप कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में विगत दिनों में एसओजी सर्विलांस और थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत नगर क्षेत्र के ही निवासी एक व्यापारी की पेचकश मारकर घायल कर देने वाली घटना का सफलतापूर्वक अनावरण किया और घटना से संबंधित अपराधीयों को गिरफ्तार जेल भेजा गया ।
इस घटना के अनावरण से प्रसन्न और गदगद व्यापार मंडल ने आज थाना सिद्धार्थनगर प्रांगण में पहुंच कर प्रदीप कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर उपनिरीक्षक जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक अजय नाथ कनौजिया प्रभारी कस्बा उप निरीक्षक शशांक सिंह प्रभारी जेल रोड तथा पूरी टीम का सम्मान करते हुए अंगवस्त्र मय पुष्प गुच्छ भेंट किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया |
इस अवसर पर मीडिया तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति भी उपस्थित रहे व्यापार मंडल द्वारा पुलिस को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रदीप कुमार क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि घटना का अनावरण करना पुलिस का कर्तव्य है और पुलिस निरंतर अपना काम करती है परंतु किसी कार्य पर प्रसन्न होकर उस पर आभार व्यक्त करना यह व्यापार मंडल का वास्तव में बड़प्पन है इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल द्वारा इसी प्रकार पुलिस का निरंतर सहयोग बनाए रखने और अपने-अपने मोहल्लों में पहरेदार की व्यवस्था करने की अपेक्षा भी की गई जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त आयोजन के लिए व्यापार मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
रिपोर्ट-सत्येन्द्र उपाध्याय
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।