मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

गड्ढे ही गड्ढे: सिद्धार्थनगर से महाराजगंज जिले को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के उसका ब्लॉक से महाराजगंज जिले के बृजमनगंज को जोड़ने वाली सड़क जो सिद्धार्थनगर नगर से नौतनवा सोनौली नेपाल को जोड़ती है तथा इस पर महाराजगंज जिले के माता लेहरा देवी के…

गड्ढे ही गड्ढे: सिद्धार्थनगर से महाराजगंज जिले को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल
गड्ढे ही गड्ढे: सिद्धार्थनगर से महाराजगंज जिले को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के उसका ब्लॉक से महाराजगंज जिले के बृजमनगंज को जोड़ने वाली सड़क जो सिद्धार्थनगर नगर से नौतनवा सोनौली नेपाल को जोड़ती है तथा इस पर  महाराजगंज जिले के माता लेहरा देवी के मंदिर पर श्रद्धालुओ का बहुत आना जाना होता है इस सड़क का काफी दिनों से बहुत बुरा हाल है ।




अभी कुछ माह पूर्व इस सड़क पर एक 18 वर्षीय युवती की गड्ढे में गिर कर ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु भी हो गई थी| इस घटना से तत्काल प्रशासन ने सड़क को मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्ति योजना को दिखाते हुए तत्काल सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे को भर दिया गया| लड़की की मृत्यु से आक्रोशित स्थानीय लोगों से यह कहा गया कि अभी सरकार के पास सड़क की मरम्मत के लिए बजट नहीं है और जल्द ही टेंडर कराकर सड़क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा




इसके कुछ माह बाद सड़क का मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया जिसे सड़क के दोनों तरफ खुदाई कर गिट्टी डालने का काम हुआ जिससे क्षेत्र के लोगों ने काम को तेजी से होते देख बहुत ही शासन प्रशासन की सराहना की परंतु ठेकेदार व विभाग की उदासीनता की तब हद हो गई जब गिट्टी डालकर ठेकेदार व प्रशासन का कोई पता नहीं इस पर आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रही हैं इस पर किसी भी जिम्मेदार का कोई नजर  नहीं डाल रहा है जिससे स्थानीय लोगों में ??ाफी गुस्सा है आज  स्थानीय लोगों विनीत कुमार,उमेश सिंह,सुनील अग्रहरि,दिलीप अग्रहरि,अजय राय आदि बताया की बारिश के दौरान माता लेहरा मंदिर से श्रद्धालुओं से भरी बस इस सड़क पर गड्ढे में फस गई थी जिससे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया ।



अब बारिश के मौसम में इस सड़क पर निकलना मौत को बुलावा देना है कुछ लोगों ने बताया यह सड़क प्रशासन नहीं बल्कि हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है  एवं जनता के समस्याओं प्रति उनका किसी भी प्रकार से कोई लगाव नहीं है ।




रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।