मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सीकर में भीषण हादसा: पिकअप, बाइक और ट्रक के बीच की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 9 घायल, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

सीकर: राजस्थान के सीकर में भीषण हादसा हो गया| यहाँ एक पिकअप, बाइक और ट्रक के बीच की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। घायलों को सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है| य…

सीकर में भीषण हादसा: पिकअप, बाइक और ट्रक के बीच की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 9 घायल, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
सीकर में भीषण हादसा: पिकअप, बाइक और ट्रक के बीच की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 9 घायल, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

सीकर: राजस्थान के सीकर में भीषण हादसा हो गया|  यहाँ एक पिकअप, बाइक और ट्रक के बीच की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। घायलों को सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है| यह हादसा सीकर के खंडेला क्षेत्र में पलसाना-खंडेला मार्ग पर हुआ है| हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है| 


मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं, एक युवती और एक बच्चा शामिल हैं| ट्रक से टकराने से पहले पिकअप ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी| सूचना मिलते ही खंडेला और रानोली थाना पुलिस में मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया है


पलसाना से घायलों को श्री कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया| मरने वालों में बाइक सवार पुरुष-महिला और पिकअप में सवार 6 लोग शामिल हैं | इस बीच, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे| पृथम दृष्ट्या हादसा पिकअप चालक की लापरवाही से हुआ|


सीकर के एएसपी रतन लाल भार्गव ने बताया,''एक पिकअप, बाइक और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, 9 लोगों को सीकर के श्री कल्याण अस्पताल रेफर किया गया है|


हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘ खंडेला क्षेत्र में पलसाना-खंडेला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं,ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।