मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यह एक गंभीर विषय है... यह जो गैंग हैं ये अन्य राज्यों से भी ताल्लुक रखते हैं: सीकर शूटआउट पर अशोक गहलोत

सीकर शूटआउट: सीकर शूटआउट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''यह एक गंभीर विषय है... यह जो गैंग हैं ये अन्य राज्यों से भी ताल्लुक रखते हैं, जिनमें हरियाणा और अन्य राज्य शामिल हैं। हम इससे प…

यह एक गंभीर विषय है... यह जो गैंग हैं ये अन्य राज्यों से भी ताल्लुक रखते हैं: सीकर शूटआउट पर अशोक गहलोत
यह एक गंभीर विषय है... यह जो गैंग हैं ये अन्य राज्यों से भी ताल्लुक रखते हैं: सीकर शूटआउट पर अशोक गहलोत | फ़ोटो: TVL News

सीकर शूटआउट:  सीकर शूटआउट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''यह एक गंभीर विषय है... यह जो गैंग हैं ये अन्य राज्यों से भी ताल्लुक रखते हैं, जिनमें हरियाणा और अन्य राज्य शामिल हैं। हम इससे पूरा मुकाबला कर रहे हैं और करेंगे|



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'कल सीकर में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को मय हथियार एवं वाहन गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों को त्वरित ट्रायल कर अदालत के द्वारा जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।



बता दे कि, कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट का सीकर में कल सुबह गैंगवार में मर्डर हो गया। सीकर में बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को गोली मारकर हत्या कर दी है| कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने राजू ठेहट को घर के बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजू ठेहट की मौत हो गई| 



इस फायरिंग में ताराचंद जाट नाम के व्यक्ति की भी मौत हो गई| ताराचंद जाट अपनी बेटी से मिलने आया था जो घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रह रही है। इस दौरान आरोपियों ने ताराचंद पर भी फायरिंग कर दी। 


सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या: 4 बदमाशों ने घर के बाहर राजू को गोलियों से भूना, बेटी से मिलने शख़्स की भी हत्या; लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी


रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,''आज ये जो राजू ठेहट कि हत्या हुई है। उसकी सम्पूर्ण जिमेवारी मैं ROHIT GODARA (LAWRENCE BISHNOI GROPU) लेता हूँ ये हमारे बड़े भाई आनदंपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था जिसका बदला आज हमने इसे मारके पूरा किया है... रही बात हमारे और दुश्मनों की तो उनसे भी जल्द मुलाकात होंगी ! जय बजरंग बली










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।