मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सीकर हत्याकांड: राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, 2 शूटर घायल; हरियाणा के है तीन शूटर

सीकर: राजस्थान के सीकर में हुए हत्याकांड के पांचों आरोपियों को हथियार एवं वाहन के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर घायल हुए हैं| आरोपियों में सीकर के मनीष जाट व…

सीकर हत्याकांड: राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, 2 शूटर घायल; हरियाणा के है तीन शूटर
सीकर हत्याकांड: राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, 2 शूटर घायल; हरियाणा के है तीन शूटर | फ़ोटो: TVL News

सीकर: राजस्थान के सीकर में हुए हत्याकांड के पांचों आरोपियों को हथियार एवं वाहन के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर घायल हुए हैं|  आरोपियों में सीकर के मनीष जाट व विक्रम गुर्जर, हरियाणा के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल व नवीन मेघवाल शामिल हैं। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता, सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप व टीम को दी बधाई ।


सीकर फायरिंग मामले पर ADG (क्राइम) रवि प्रकाश महेरदा ने कहा,''5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पर गोली चलाने और जवाबी फायरिंग में से हरियाणा के 2 शूटर घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है|



ADG (क्राइम) रवि प्रकाश महेरदा ने कहा,''हम क्राइम सीन को रिक्रिएट करेंगे, सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। राजस्थान के ADG (क्राइम) ने कहा,'अभी हमें नहीं पता कि इसके पीछे कौन सा गैंग है|



बता दे कि, कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट का सीकर में कल सुबह गैंगवार में मर्डर हो गया। बदमाशों ने  कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी है| कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने राजू ठेहट को घर के बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में समेत 2 लोगों की मौत हो गई|



इस फायरिंग में ताराचंद जाट नाम के व्यक्ति की भी मौत हो गई|  ताराचंद जाट अपनी बेटी से मिलने आया था जो घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रह रही है। इस दौरान आरोपियों ने ताराचंद पर भी फायरिंग कर दी। जिसकी (ताराचंद जाट) इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 



गोलीकांड की घटना के बाद बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर फरार हो गये। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है | CCTV फुटेज में 4-5 बदमाश नजर आए हैं। इसमें वे हथियारों के साथ भागते नजर आ रहे हैं। 



सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या: 4 बदमाशों ने घर के बाहर राजू को गोलियों से भूना, बेटी से मिलने शख़्स की भी हत्या; लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी


फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर SP कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे राज्य में नाकाबंदी कर दी थी|लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।



रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,''रविवार ये जो राजू ठेहट कि हत्या हुई है। उसकी सम्पूर्ण जिमेवारी मैं रोहित गोदारा (LAWRENCE BISHNOI GROPU) लेता हूँ ये हमारे बड़े भाई आनदंपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था जिसका बदला आज हमने इसे मारके पूरा किया है... रही बात हमारे और दुश्मनों की तो उनसे भी जल्द मुलाकात होंगी ! जय बजरंग बली



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।