सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है| पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी है| जिसके बाद सिमडेगा पुलिस ने 8 साल की बच्ची से रेप के आरोपी इमाम को गिरफ्तार किया है| घटना रविवार की है|
पीड़ित परिवार के मुताबिक,''बच्ची पढ़ने के लिए रविवार को मदरसा गई हुई थी| पढ़ाई खत्म होने के बाद बच्चों को इमाम ने घर जाने दिया| 8 वर्षीय बच्ची को रोके रखा, फिर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| इमाम ने बच्ची को यह घटना किसी को ना बताने के लिए भी धमकाया| ऐसा करने पर उसके साथ मारपीट करने की भी बात कही|
जिसके बाद घर पहुंची बच्ची ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई| साथ ही बच्ची ने बताया कि 2 माह पूर्व भी उसके साथ ऐसी घटना हुई थी| डर के कारण उसने यह बातें किसी को नहीं बताई| जिसके पश्चात परिजनों ने इस घटना की सूचना थाने में दी|
एक अधिकारी ने बताया कि, ‘सिमडेगा पुलिस ने 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मदरसे के एक इमाम को गिरफ्तार किया है। सभी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है|
सिमडेगा SP सौरभ कुमार ने बताया कि,''कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार के बयान पर हमने FIR दर्ज़ की है। अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। अभियुक्त पीड़िता का शिक्षक है|