सीतामढ़ी: शख़्स ने धारदार हथियार से वारकर दो मासूम बच्चों को मार डाला, पत्नी को किया गंभीर रूप से घायल, फिर तीनों को जलाने के लिए पुआल में लगा दी आग
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक सनकी व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने दो मासूम बच्चों की काटकर हत्या कर दी तथा अपनी पत्नी पर भी हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस बच्चों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सीतामढ़ी: शख़्स ने धारदार हथियार से वारकर दो मासूम बच्चों को मार डाला, पत्नी को किया गंभीर रूप से घायल, फिर तीनों को जलाने के लिए पुआल में लगा दी आग | फ़ोटो: TVL News
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक सनकी व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने दो मासूम बच्चों की काटकर हत्या कर दी तथा अपनी पत्नी पर भी हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस बच्चों के शवों को अपने कब्जे में कर जांच प्रारंभ कर दी है, जबकि आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। घायल महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की है। यहाँ पिता (रोशन साह) ने 6 साल और 4 साल की उम्र के अपने दो बच्चों पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी| वहीं पत्नी शानू देवी पर भी हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को जलाने की नियत से पुआल में आग लगा दी। इसी बीच ग्रामीण दौड़े। लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी पहुंच गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मृत दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपी रोशन साह नेपाल के गौशाला का रहने वाला है। उसका ससुराल भारत नेपाल की सीमा सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में है। रोशन अपने दो साल के बेटे और चार साल की बेटी को घुमाने के बहाने अपने घर से लेकर निकला था। वह अपनी पत्नी से कहा था कि घुमाने के बाद वह ससुराल भी घुमा देगा। इसी दौरान रोशन ने सीतामढ़ी से शिवहर जिले को जोड़ने वाली एनएच 104 बरहरवा के समीप एक खेत में अपनी पत्नी सानू देवी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बच्चों की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।