मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीतापुर में सड़क हादसे में दारोगा की मौत: अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को 'मारी' टक्कर, खाई में गिरकर पेड़ से टकराई, दारोगा की मौत, तीन कांस्टेबल घायल

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। अटरिया इलाके में सोमवार सुबह सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने…

सीतापुर में सड़क हादसे में दारोगा की मौत: अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को 'मारी' टक्कर, खाई में गिरकर पेड़ से टकराई, दारोगा की मौत, तीन कांस्टेबल घायल
सीतापुर में सड़क हादसे में दारोगा की मौत: अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को 'मारी' टक्कर, खाई में गिरकर पेड़ से टकराई, दारोगा की मौत, तीन कांस्टेबल घायल | फ़ोटो: TVL News

सीतापुर:  उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। अटरिया इलाके में  सोमवार सुबह सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार एसआई सफीक अहमद की मौत हो गई। तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों में से एक को लखनऊ रेफर किया है।



SP घुले सुशील चंद्रभान ने बताया, "यह गाड़ी हाइवे पर गश्त लगा रही थी की तभी एक वाहन ने पीछे से टक्कर मारी जिससे गाड़ी सड़क किनारे एक गड्ढे में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई।"दुर्घटना में गाड़ी पलट गई और पुलिस कर्मी घयल हो गए।



 SP ने बताया,''घटना में एक पुलिस कर्मी की मृत्यु हुई है और 3 घायल हुए हैं। इनमें से एक को लखनऊ रेफर किया है। वाहन और उसके मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है|



अटरिया थाने में तैनात एसआई सफीक अहमद अपनी टीम आरक्षी पवन कुमार, सतेंद्र सिंह व अनुज त्रिपाठी के साथ पुलिस गाड़ी में सवार होकर गश्त कर रहे थे। जैसे ही उनकी जीप टिकौली मोड़ पर पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पुलिस जीप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर दारोगा सफीक अहमद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आरक्षी पवन कुमार और अनुज त्रिपाठी का इलाज चल रहा है। वहीं, सतेंद्र की हालत गंभीर है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।