सिंगर सरस्वती सरस्वती सरगम की मधुर आवाज में गाया हुआ और स्नेहा बकली की नजाकत से भरा हुआ नया भोजपुरी गाना 'पिया पागल क देब' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जोकि खूब धूम मचा रहा है। जब खूबसूरत बीबी की खूबसूरती की तारीफ शौहर करता है तो उसका मन मयूर झूम उठता है
और वह अपने पति पर बेइंतहा प्यार लुटाने लगती है। इसी खट्टे मीठे प्यार भरे भाव पर बनाया गया यह भोजपुरी गाना सुन व देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। श्रोताओं को यह गाना खूब लुभा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में स्नेहा बकली अपने पति विकास यादव पर प्यार बरसाते हुए कहती है कि...
'कहेला कमाल कन बलिया के, ओठवा के मोर ओठ ललिया के, केतना बड़ाई एके लागल क देबा, लागे सचहुँ में पिया तू पागल क देबा...'
इस गाने को लेकर सिंगर सरस्वती सरगम कहती है कि 'यह गाना गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। पति-पत्नी के प्यारे रिश्ते पर प्यार भरे बोल गाने में बहुत आनंद आया।
इस गाने के मेकिंग बहुत अच्छी की गई है और इस गाने का वीडियो देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार सर ने बहुत अच्छा गाने की मेकिंग किया है, इसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद। इस गाने को अपना प्यार दे रहे हैं सभी ऑडियंस को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।
वहीं एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि 'इस गाने में परफॉर्मेंस करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने की शूटिंग करते समय पूरी टीम के साथ एक अलग ही अनुभव रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक के अच्छे-अच्छे गाने करके दिल को सुकून मिलता है। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'पिया पागल क देब' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। जिसके स्वर पर एक्ट्रेस सरस्वती सरगम ने डांस का तड़का लगाया है और उनके साथ एक्टर विकाश यादव ने अभिनेनय का रंग जमाया है।
इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने के गीतकार रवि यादव और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन तथा कोरियोग्राफर एडी अनिल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।