बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल जब भी साथ नजर आते हैं तो फैंस उन्हें देखकर काफी खुश होते हैं। बॉलीवुड के इस सुंदर कपल ने नए साल 2025 का जश्न मनाने के लिए सिडनी को चुना था।
अब, 'हीरामंडी' अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी छुट्टियों की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहीर और सोनाक्षी सिन्हा सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की दो सोलो तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में जहीर इकबाल अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों अपने हाथों से दिल बना रहे हैं।
'दबंग' अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, सिडनी से संडे की सेल्फी। कुछ पोस्टकार्ड जो हम पोस्ट करना भूल गए थे। आखिरी तस्वीर जहीर का आइडिया था।
" सोनाक्षी सिन्हा के आने वाले कुछ प्रोजेक्ट पर बात करे तो वह अगली बार अपने पति जहीर इकबाल के साथ उनकी आगामी ड्रामा, "तू है मेरी किरण" में अभिनय करती नजर आएंगी।