मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

WFI vs Wrestlers: नई पॉलिसी से इन्हें दिक्कत हो रही है, वहीं गुस्सा इनका फूटा है- बोले बृजभूषण शरण सिंह

नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं|पहलवानों का आरोप है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभू…

WFI vs Wrestlers: नई पॉलिसी से इन्हें दिक्कत हो रही है, वहीं गुस्सा इनका फूटा है- बोले बृजभूषण शरण सिंह
WFI vs Wrestlers: नई पॉलिसी से इन्हें दिक्कत हो रही है, वहीं गुस्सा इनका फूटा है- बोले बृजभूषण शरण सिंह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं|पहलवानों का आरोप है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष  व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं| खिलाड़ियों को मानसिक रूप से परेशान व प्रताड़ित करते हैं| निजी जीवन में भी दखल देते हैं| वहीँ अपने ऊपर लगे आरोपों को बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया है।


रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'जहां तक इन खिलाड़ियों का सवाल हैं ये ओलंपिक पदक विजेता हैं। उसमें हमारा भी सहयोग है। ओलंपिक के बाद इन्होंने एक भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और सब सरकार की स्कीमों का फायदा ले रहे हैं|


उन्होंने कहा,''जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बात आती है तो इनकी तबीयत खराब हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इनकी तबीयत ठीक हो जाती है। अभी फेडरेशन ने निर्णय लिया कि कोई भी विजेता हो उसे नेशनल खेलना होगा, अगर वे बीमार है तो उसका मेडिकल दे|



बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,''निर्णय से सरकार को अवगत करा दिया गया था। जो लोग नेशनल लड़ कर आ रहे हैं अगर हम उन्हें बाहर कर देंगे और जो नेशनल लड़ कर नहीं आ रहे हैं उन्हें कैंप में ले लेंगे तो दूसरों के साथ अन्याय होगा। ये पॉलिसी (राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलना अनिवार्य)  इन्हें पसंद नहीं आई| उन्होंने कहा,'' ये चाहते हैं कि हम ओलंपिक विजेता हैं, हमारा ट्रायल ना कराया जाए और ट्रायल कराया भी जाए तो पहले नेशनल के विजेता का ट्रायल हो फिर जो जीत कर आए उनके साथ फाइनल इनका कराया जाए। इससे इन्हें दिक्कत हो रही है वहीं गुस्सा इनका आज फूटा है|



अगर कोई साबित करे तो मैं फांसी लगा लूंगा: बृजभूषण शरण सिंह

महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोपों पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "सामने आकर अगर कोई साबित करे कि ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा| यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा| बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद विनेश फोगाट ने कहा, हम सभी सबूत देने को तैयार हैं।



बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो।यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा|


...हम सभी सबूत देने को तैयार': विनेश फोगाट

बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा, 'जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत देने को तैयार हैं। हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं|


30 से अधिक पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया

गौरतलब है कि, बजरंग पुनिया ,विनेश फोगाट  साक्षी मलिक, सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और सुमित मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार 18 जनवरी 2023 को  राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित कई भारतीय स्टार पहलवानों ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद  बृजभूषण शरण सिंह पर लड़कियों के साथ यौन शोषण,  मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। एक के बाद एक कई संगीन आरोपों की झड़ी लगा दी| महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले पर भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण और कोच को हटाने की मांग की जा रही है|



 दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, "फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।"



 फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान मानसिक रूप से परेशान करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फोगट के आरोप यहीं खत्म नहीं हुए, उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अतीत में कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। 



किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे

विनेश फोगाट ने कहा, "महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे|



 बृजभूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया

विनेश फोगाट ने कहा, ''कोच महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।'' 


अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा: फोगाट

विनेश फोगाट ने कहा है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पुरुष कोच भी लड़कियों और महिला कोच का यौन शोषण करते हैं। फोगाट ने कहा "टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की होगी।"



...जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है

जंतर-मंतर पर मौजूद पहलवानों ने कहा, ''वे (फेडरेशन) हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।''



WFI की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे,  संघ में बदलाव की मांग

भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने कहा,''हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है| बजरंग पुनिया ने कहा कि पहलवान इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे| WFI पहलवानों का शोषण करता है. इससे जुड़े लोग स्पोर्ट्स के बारे में कुछ नहीं जानते हैं| हम चाहते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रबंधन में बदलाव किया जाए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।