मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

WFI के खिलाफ विरोध और आरोपों के सिलसिले में पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवालों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा| गुरुवार देर रात बबीता फोगाट, साक्षी…

WFI के खिलाफ विरोध और आरोपों के सिलसिले में पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात
WFI के खिलाफ विरोध और आरोपों के सिलसिले में पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवालों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा| गुरुवार देर रात बबीता फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट सहित अन्य पहलवान WFI के खिलाफ अपने विरोध और आरोपों के सिलसिले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पहुंचे।


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार देर रात को पहलवानों से मुलाकात की| खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से बृजभूषण सिंह के जवाब का इंतज़ार करने को कहा है| मंत्रालय ने बुधवार को ब्रजभूषण शरण को जवाब देने के लिए 72 घंटे का वक़्त दिया है| अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को जवाब के बाद सख़्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है|



दो दिन से चल रहे धरने के बीच ठाकुर गुरुवार रात चंडीगढ़ से लौटे और पहलवानों को अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए बुलाया। उन्होंने खिलाड़ियों से करीब दो घंटे बातचीत की और कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा।



केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास से गुरुवार/शुक्रवार रात साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया सहित अन्य पहलवान रवाना हुए। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ अपने आरोपों के संबंध में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है।



इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा, ''जो आरोप लगे हैं वो गंभीर हैं, इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने WFI को नोटिस दिया और 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जो कैंप लगना था उसे आगे के लिए टाल दिया गया है। मेरा प्रयास है कि मैं वापस जाकर खिलाड़ियों से मिलूंगा। उचित कार्रवाई की जाएगी|




यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन 


 बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप, लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं 


यह भी पढ़ें:.“..तो मैं फांसी लगा लूंगा”- आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार' 


WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें



यह भी पढ़ें:' WFI vs Wrestlers', नई पॉलिसी से इन्हें दिक्कत हो रही है, वहीं गुस्सा इनका फूटा है- बृजभूषण 


यह भी पढ़ें: WFI अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी: विनेश फोगट ने कहा- हरियाणा कुश्ती संघ में भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं; बबीता बोलीं -धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है 


यह भी पढ़ें:WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया 


यह भी पढ़ें:बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर खेल मंत्रालय ने WFI से 72 घंटे में जवाब मांगा 


यह भी पढ़ें:आरोप 'सत्य' हैं , निष्पक्ष जांच हो: बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर बोले महावीर सिंह फोगाट 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।