मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs ENG, 3rd Test: लीड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

लीड्स: IND vs ENG, 3rd Test, Day 4: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में मिली हार का बदला लीड्स में ले लिया है| लीड्स में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान इंग्लैंड ने भारत को लंच होने से करीब 15 मिनट पह…

IND vs ENG, 3rd Test: लीड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी
IND vs ENG, 3rd Test: लीड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी | फ़ोटो: TVL News

लीड्स: IND vs ENG, 3rd Test, Day 4:  इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में मिली हार का बदला लीड्स में ले लिया है| लीड्स में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान इंग्लैंड ने भारत को लंच होने से करीब 15 मिनट पहले ही पारी और 76 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली| मैच में चौथे दिन भारत के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बड़ा स्कोर बनाने के मकसद मैदान पर उतरे थे लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने भारत को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम दूसरी पारी में 278 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में पुजारा ने 91 और रोहित शर्मा ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, कोहली के बल्ले से 55 रन निकले।



भारतीय टीम ने चौथे दिन 2 विकेट पर 215 रन से आगे खेलना शुरु किया लेकिन टीम ने महज 63 रन के भीतर अपने 8 विकेट गवां दिए। इंग्लिश गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट अपने नाम किए। क्रैग ओवरटोन ने तीन जबकि जेम्स एंडरसन और मोइन अली को एक-एक विकेट मिला।



इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 78 रन बना सकी थी|  इसके बाद इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी|इसके जवाब में तीसरे दिन फाइट बैक करने वाली टीम इंडिया ने चौथे दिन हथियार डाल दिए और पूरी टीम सिर्फ 278 रनों पर सिमट गई| इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली| इस तरह इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट पारी और 76 रनों से अपने नाम किया



इंग्लैंड की की ओर से तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए| उन्होंने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बड़े बल्लेबाज़ों के विकेट लिए| रॉबिन्सन ने 26 ओवर में छह मेडन के साथ 65 रन देकर पांच विकेट झटके |इसके अलावा दूसरी पारी में क्रेग ओवरटन ने भी तीन विकेट चटकाए| तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए| वहीं पहली पारी में भी ओवरटन ने तीन विकेट अपने नाम किए थे|




तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया था|तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए थे| चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली 45 रनों पर नाबाद लौटे थे| लेकिन चौथे दिन नई गेंद से इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया| इंग्लिश गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए| चौथे दिन भारतीय टीम ने सिर्फ 63 रनों के अंदर अपने आठ विकेट गंवा दिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।