नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रजत पदक जीता। वह फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हार गईं। टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने भावना पटेल से बात की और पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी.
रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल से प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर भी बधाई दी।उन्होंने कहा, "भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। उसके लिए बधाई। उनका जीवन प्रेरित करने वाला है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा
जापान के टोक्यो में टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने कहा, ',,मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक में पहली बार पैरा टेबल टेनिस में पहली बार भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया
भाविना पटेल ने कहा,''मेरे जितने भी चाहने वाले है उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं। उनके सहयोग से मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी|
जापान के टोक्यो में भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, ''भाविना पटेल के रजत पदक ने इतिहास रच दिया है और वो भी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि एक महिला ख़िलाड़ी ने मेडल का खाता खोला है और वह महिला खिलाड़ी भी ऐसी, जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करती है|