मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

Tokyo Paralympics: जैवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया जीते सिल्वर, सुंदर सिंह ने हासिल किया ब्रॉन्ज

टोक्यो: टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। टोक्यो पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीता। वहीं भाला फेंक वर्ग F46 में सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। स्टार पैरा एथ…

Tokyo Paralympics: जैवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया जीते सिल्वर, सुंदर सिंह ने हासिल किया ब्रॉन्ज
Tokyo Paralympics: जैवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया जीते सिल्वर, सुंदर सिंह ने हासिल किया ब्रॉन्ज | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। टोक्यो पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीता। वहीं भाला फेंक वर्ग F46 में सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। स्टार पैरा एथलीट और दो बार के गोल्ड मेडल विजेता देवेंद्र ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों  की भाला फेंक इवेंट में सिल्वर जीता| सुंदर सिंह गुर्जर ने भी इसी इवेंट में कांस्य पदक जीता|




दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र ने 64.35 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।  सुंदर ने अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 64.01 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट से भारत ने दो पदक अपने नाम किए। श्रीलंका के हेरात मुदी यान सैलाजे ने विश्व रिकार्ड बनाते हुए 67.79 का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।




देवेंद्र और सुंदर के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत के एक अन्य पैरा भाला फेंक एथलीट अजीत सिंह इस इवेंट में 56.15 का स्कोर कर आंठवे स्थान पर रहे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह को बधाई दी है|



देवेंद्र झाझरिया

राजस्थान के चुरू जिले में जन्मे झाझरिया ने आठ वर्ष की उम्र में पेड़ पर चढ़ते समय बिजली के तारों को छू दिया था|इसकी वजह से उनका बायां हाथ काटना पड़ा था|उनके नाम पर पहले 63.97 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड दर्ज था| झाझरिया ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।