मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Tokyo Paralympics: भारत को मिला एक और पदक, हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिंक (Tokyo Paralympics) में भारत के नाम एक और पदक हो गया है। टोक्यो (Tokyo Paralympics) में हाई जंप टी47 में निषाद कुमार (Nishad Kuma) ने रजत पदक (silver medal) जीता। निषाद कुम…

Tokyo Paralympics: भारत को मिला एक और पदक, हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल
Tokyo Paralympics: भारत को मिला एक और पदक, हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिंक (Tokyo Paralympics) में भारत के नाम एक और पदक हो गया है। टोक्यो (Tokyo Paralympics) में हाई जंप टी47 में निषाद कुमार (Nishad Kuma) ने रजत पदक (silver medal) जीता। निषाद कुमार (Nishad Kuma) ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। 



इस मुकाबले में निषाद ने एक एशियाई रिकार्ड भी बनाया। अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड और डलास वाइज ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद लगाई, जबकिडलास वाइज ने 2.06 मीटर की कूद लगाई।



इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रजत पदक जीता। वह फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हार गईं। जापान के टोक्यो में भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, ''भाविना पटेल के रजत पदक ने इतिहास रच दिया है और वो भी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि एक महिला ख़िलाड़ी ने मेडल का खाता खोला है और वह महिला खिलाड़ी भी ऐसी, जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करती है|



जापान के टोक्यो में टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने कहा, ',,मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक में पहली बार पैरा टेबल टेनिस में पहली बार भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया|


भाविना पटेल ने कहा,''मेरे जितने भी चाहने वाले है उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं। उनके सहयोग से मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी| 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।