मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Tokyo Paralympics: राष्ट्रपति ,PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने विनोद कुमार को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली. भारत ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में पदकों की हैट्रिक लगा दी| भाविना पटेल, निषाद कुमार के बाद विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया| उन…

Tokyo Paralympics: राष्ट्रपति ,PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने विनोद कुमार को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
Tokyo Paralympics: राष्ट्रपति ,PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने विनोद कुमार को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली. भारत ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में पदकों की हैट्रिक लगा दी| भाविना पटेल, निषाद कुमार के बाद विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया| उन्होंने डिस्कस थ्रो (Discus Throw) के F-52 इवेंट के फाइनल में 19.91 मीटर का थ्रो किया| 



सिल्वर मेडल क्रोएशिया के वेलिमिर ने जीता जिन्होंने 19.98 मीटर थ्रो किया जबकि पोलैंड के पिओत्र ने 20.02 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया|  फिलहाल टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार का परिणाम होल्ड पर है और उनके क्लासिफिकेशन की समीक्षा की जा रही है




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भारतीय पैरालंपिक समिति की प्रमुख दीपा मलिक समेत कई दिग्गज हस्तियों ने विनोद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी| पीएम मोदी ने लिखा, ‘पूरा भारत विनोद कुमार के प्रदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहा है| ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई| उनकी कड़ी मेहनत और जज्बे ने यह उपलब्धि हासिल कराई है|




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैं आपके धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं।



कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा, ‘टोक्यो पैरालंपिक की डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में विनोद कुमार जी को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं। खेल के प्रति आपकी लगन, समर्पण तथा खेल भावना प्रशंसनीय है।  यह पदक जीतकर आपने देश का गौरव बढ़ाया है।




टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में भाविना पटेल के रजत पदक जीतने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा,''भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं।  आपने श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन व कड़ी मेहनत द्वारा इस प्रतियोगिता में विश्वस्तर पर भारत को गौरवान्वित किया है, देश को आप पर गर्व है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।