मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का तीसरा मेडल, डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिंक (Tokyo Paralympics) में भारत के नाम एक और पदक हो गया है। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में एक ही दिन में भारत ने तीसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। विनोद कुमार ने टोक्य…

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का तीसरा मेडल, डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता
Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का तीसरा मेडल, डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिंक (Tokyo Paralympics) में भारत के नाम एक और पदक हो गया है। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में एक ही दिन में भारत ने तीसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो F52 में कांस्य पदक जीता। विनोद 19.91 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। विनोद सिल्वर के काफी करीब थे, लेकिन आखिरी क्षणों में वह चूक गए और उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। 



टोक्यो पैरालिंपिंक (Tokyo Paralympics) में एक ही दिन में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल तीन मेडल जीते, जिसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। इससे पहले निषाद कुमार ने हाई जंप में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया, जबकि भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में पैरालंपिक में देश का खाता सिल्वर से खोला।




टोक्यो में पुरुषों को उंची कूद में निषाद कुमार के रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।



टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, "भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। उसके लिए बधाई। उनका जीवन प्रेरित करने वाला है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा।" 




गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को 'दिव्यांग खेल प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना' के अंतर्गत 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।



कितनी खुशी की बात है कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन भारत की बेटी भाविना पटेल ने पैरालंपिक में रजत पदक जीता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पैरालंपिक में और भी पदक आएंगे। मैं भारत सरकार, हर भारतीय और अपनी तरफ़ से भाविना पटेल को बधाई देता हूं: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।