श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों को मिली बहुत बड़ी कामयाबी| हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांड डॉ. सैफुल्लाह पुलिस और सुरक्षाबल के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले के रंगरेठ में रविवार को हुई।
श्रीनगर में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने रंगरेथ क्षेत्र में घेराबंदी कर हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांड डॉ. सैफुल्लाह को उतार दिया मौत के घाट|
श्रीनगर जिले के रंगरेथ रविवार को एक मुठभेढ़ के दौरान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के मुख्य कमांडर डॉ. सैफुल्लाह को मार गिराया गया है| इसके साथ ही एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है| कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने यह जानकारी दी है|
पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर रेंज विजय कुमार ने कहा कि हमें श्रीनगर के एक घर में मौजूद एक आतंकवादी के बारे में कल रात जानकारी मिली थी। आज ऑपरेशन शुरू किया गया था और मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया। हम 95% निश्चित हैं कि वह हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख कमांडर है। एक संदिग्ध भी गिरफ्तार। यह हमारे सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि है|
जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि,''इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में अब तक 200 से अधिक आतंकवादियों का सफाया हो चुका है|
जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि,''डॉ. सैफुल्ला जो हिजबुल मुजाहिदीन के नंबर एक कमांडर थे, मुठभेड़ में मारे गए हैं। यह एक बहुत ही सफल ऑपरेशन था| डॉ. सैफुल्ला (मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी) अक्टूबर 2014 से सक्रिय था। वह बुरहान वानी के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था। सुरक्षा बल दो दिनों से उसके मोमेंट की निगरानी कर रहे थे|
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि,'रियाज नाइकू की हत्या के बाद, हिजबुल मुजाहिदीन को नेतृत्वविहीन कर दिया गया था। यह अपने प्रमुख कमांडर के खात्मे के बाद फिर से उसी स्थिति में है जो यहां पाकिस्तान की आतंकी मशीन को चला रहा था|