श्रीनगर: पाकिस्तान ने पुंछ ज़िले के सवजियान में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है|पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास चार सेक्टरों में गोलीबारी की| पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के साथ उरी से गुरेज़ तक कई सेक्टरों में युद्धविराम का उल्लंघन किया|
इस गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए और तीन नागरिकों की मौत हो गई. कम से कम 9 लोग घायल हो गए|अधिकारियों ने बताया कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है|भारतीय जवानों से पाकिस्तान के सात से आठ जवानों को मार गिराया है| आज लगतार चौथा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है|
भारतीय सेना ने बताया,'' जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए और पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान तीन भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई। उरी सेक्टर में दो सैनिकों की जान गयी जबकि एक जवान की गुरेज़ सेक्टर में मौत हो गई|
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा जवाबी फायरिंग में 7-8 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए। मारे गए जवानों की सूची में 2-3 पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप(SSG) कमांडो शामिल हैं|