मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, एक पुलिस कर्मी शहीद, एसजी सीटी घायल

शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है| शोपियां में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया| आतंकियों के पास से गोला-बारूद और हथिय…

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, एक पुलिस कर्मी शहीद, एसजी सीटी घायल
जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, एक पुलिस कर्मी शहीद, एसजी सीटी घायल | फ़ोटो: TVL News

शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है| शोपियां में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया| आतंकियों के पास से गोला-बारूद और हथियार बरामद हुआ है| मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया|




दक्षिण कश्मीर के बादीगाम, शोपियां में गुरुवार की देर रात गए शुरु हुई मुठभेड़ शुक्रवार की सुबह लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियाें के मारे जाने के साथ ही समाप्त हो गई। फिलहाल, सुरक्षाबलाें ने मुठभेेड़ स्थल के आस-पास कुछ और आतंकियाें के छिपे होने की आशंका के आधार पर तलाशी अभियान चला रखा है। इस बीच, बडगाम जिलेे जानीगाम बीरवाह में जारी एक अन्य मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हाे गया है।





कश्मीर ज़ोन पुलिस शोपियां ने कहा कि बडगाम में चल रहे ऑपरेशन में एक पुलिस कर्मी एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ की जान चली गई और एसजी सीटी मंज़ूर अहमद घायल हो गए| पुलिस ने कहा कि ,''शोपियां एनकाउंटर में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन चल रहा है|




आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए| 




 शोपियां मुठभेड़ पर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि,'' शोपियां में तीन आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की गई, जिस दौरान फायरिंग शुरू हुई। जब सर्च पार्टी को पता चला कि आतंकवादियों ने एक घर के लोगों को होस्टेज बनाया है तो 3 घंटे के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया| आतंकवादियों को घर से बाहर निकालने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। वो सरेंडर करने के लिए तैयार नहीं हुए और तीनों आतंकवादी मारे गए। ये अलबद्र से ताल्लुक रखते हैं, इनके पास से दो एके-47 और एक पिस्टल मिली है|



श्रीनगर के साथ सटे जिला बडगाम के जानीगाम में आज तड़के सवा दो बजे के करीब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक अन्य मुठभेड़ शुरु हुई। इसमें एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद व एक अन्य पुलिसकर्मी मंजूर अहमद जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों काे चारों तरफ से घेर लिया गया है। जल्द ही वे पकड़े जाएंगे या मारे जाएंगे। मुठभेड़ जारी है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।