मुख्य सामग्री पर जाएँ
29 सितंबर 2026

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस आतंकी घटना में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। इलाके क…

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी जख्मी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी जख्मी | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस आतंकी घटना में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। इलाके की घेराबंधी कर दी गई है|



कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा कि ,'' बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। इलाके की घेराबंधी कर दी गई है|




इससे पहले शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है| शोपियां में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया| आतंकियों के पास से गोला-बारूद और हथियार बरामद हुआ है| मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया|



दक्षिण कश्मीर के बादीगाम, शोपियां में गुरुवार की देर रात गए शुरु हुई मुठभेड़ शुक्रवार की सुबह लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियाें के मारे जाने के साथ ही समाप्त हो गई। फिलहाल, सुरक्षाबलाें ने मुठभेेड़ स्थल के आस-पास कुछ और आतंकियाें के छिपे होने की आशंका के आधार पर तलाशी अभियान चला रखा है। इस बीच, बडगाम जिलेे जानीगाम बीरवाह में जारी एक अन्य मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हाे गया है।




कश्मीर ज़ोन पुलिस शोपियां ने कहा कि बडगाम में चल रहे ऑपरेशन में एक पुलिस कर्मी एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ की जान चली गई और एसजी सीटी मंज़ूर अहमद घायल हो गए| पुलिस ने कहा कि ,''शोपियां एनकाउंटर में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन चल रहा है|




 शोपियां मुठभेड़ पर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि,'' शोपियां में तीन आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की गई, जिस दौरान फायरिंग शुरू हुई। जब सर्च पार्टी को पता चला कि आतंकवादियों ने एक घर के लोगों को होस्टेज बनाया है तो 3 घंटे के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया| आतंकवादियों को घर से बाहर निकालने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। वो सरेंडर करने के लिए तैयार नहीं हुए और तीनों आतंकवादी मारे गए। ये अलबद्र से ताल्लुक रखते हैं, इनके पास से दो एके-47 और एक पिस्टल मिली है|












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।