कुलगाम: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने गोलीबारी की।कुलगाम जिले में आतंकी हमले में बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत| आतंकवादियों ने गुरुवार को कुलगाम के वाईके पोरा में अचानक गोलीबारी कर दी,इस आतंकी हमले में उमर रशीद बेग समेत तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई|
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,''आतंकवादियों ने आज कुलगाम के वाईके पोरा में फिदा हुसैन यातू, कार्यकर्ता उमर राशिद और उमर रमजान हाजम के रूप में पहचाने गए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|
आतंकी हमले में मारे गए कार्यकर्ता की पहचान भाजपा जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन यातू, कार्यकर्ता उमर राशिद और उमर रमजान हाजम से हुई, जो वाईके पुरा के निवासी थे|
आतंकी हमले में आतंकी हमले में बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दुख जताया है और घटना को निंदनीय व अमानवीय बताया है।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट में लिखा,जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना दुःखद, निंदनीय व अमानवीय है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया,'' कश्मीर में “भाजपा” के तीन नेताओं की हत्या घोर “निंदनीय” और “देश” विरोधी कृत्य है,आतंकवाद के ख़िलाफ़ पूरे देश को एक साथ खड़े होने की ज़रूरत है,सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और दिवंगत आत्माओं के लिये “शांति” की प्रार्थना.