मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ों नेता अलग-अलग जिलों में हुए गिरफ्तार

लखनऊ - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ आज प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलो-जिलों में सड़कों पर उतरे जिन्हे…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ों नेता अलग-अलग जिलों में हुए गिरफ्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ों नेता अलग-अलग जिलों में हुए गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ  - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ आज प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलो-जिलों में सड़कों पर उतरे जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा की ओर कूच कर रहे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को परिवर्तन चौक पर योगी सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा जबरिया गिरफ्तार कर लिया गया और बसों में भरकर इको गार्डेन ले गये। देर सायं उन्हें रिहा किया गया। कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह को परिवर्तन चौक पहुंचने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी जहां देर सायं रिहा किया गया।



परिवर्तन चौक पर लखीमपुर, कानपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी आदि जनपदों से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि भाजपा द्वारा बनाये गये नये तीन कृषि कानून देश के अन्नदाता को बदहाली पर पहुंचाने वाला है। नये कानून में कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का जिक्र न होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि सरकार ने कृषि व्यवस्था को पूरी तरह से कार्पोरेट और पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। इससे देश की कृषि व्यवस्था जिसमें 86.4 प्रतिशत किसान जिसकी जोत 2 एकड़ से कम है वह नई प्रतिस्पर्धात्मक व्यवस्था से बाहर हो जायेगा और किसान अधिकार विहीन हो जाएगा उसकी हैसियत मात्र एक मजदूर की हो जाएगी। 



तीनों नये कृषि कानूनों में एम0एस0पी का जिक्र न किये जाने से सरकारी अनाज मंडिया, सब्जी तथा फल मंडिया समाप्त हो जायेंगीं जिसकी वजह से किसान पूंजीपतियों द्वारा तय किये गये मूल्य पर अपने उत्पादित फसल को बेंचने के लिए बाध्य हो जाएगा। अनाज मण्डी, सब्जी व फल मण्डी खत्म करने से कृषि उपज व्यवस्था पूरी तरीके से नष्ट हो जाएगी और पूंजीपतियों को फायदा हेागा। 




आवश्यक वस्तु अधिनियम की सूची से अनाज, दालें, खाद्य तेल, आलू, प्याज आदि बुनियादी चीजों को बाहर करने से कारोबारी जमा खोरी करना  शुरू कर देंगे, कीमतों में अस्थिरता आ जायेगी और देश में कालाबाजारी बढ़ जाएगी जिसका खामियाजा देश की बेहाल परेशान जनता और किसान को भुगतना पड़ेगा, जिसे कंाग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए शुरू से ही संघर्ष करती रही है और जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।




श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार इस आन्दोलन से इतना भयभीत है कि कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में रात से ही नजरबंद कर दिया गया और भारी पुलिस का पहरा लगा दिया है। वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उनके घरों में नजरबंद किया गया। जिला कांग्रेस लखनऊ के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी केा उनके घर पर नजरबंद किया गया। पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों को जगह-जगह पर रोके जाने के तहत बाराबंकी मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव को लगभग डेढ़ घण्टे




पुलिस ने हिरासत में रखा। श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री हरनाम सिंह चैहान, श्री शैलेन्द्र तिवारी केा उनके घरों में नजरबंद किया गया। झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य एवं शहर अध्यक्ष श्री अरविन्द वशिष्ट को उनके घरों में नजरबंद किया गया। रायबरेली में श्री अशोक सिंह को उनके घर पर नजरबंद किया गया।


परिवर्तन चैक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से अ0भा0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद, विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री सोहेल अख्तर अंसारी, पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री संजीव दरियाबादी, लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री तरूण पटेल, श्री मनोज यादव, श्री अनिल यादव, श्रीमती ममता चैधरी, श्रीमती प्रतिभा अटल पाल, श्री मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शाहनवाज आलम, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री दिलप्रीत सिंह, डा0 रेहान अहमद खान, श्री सुबोध श्रीवास्तव, डा0 शहजाद आलम, श्री आर0बी0 सिंह, श्री रईस अहमद, श्री शाहिद अली, श्री रेहान कुरैशी, श्री योगेश्वर सिंह, श्री हारून, श्री परवीन सिन्हा, श्री योगेन्द्र सिंह नेगी, श्री श्री सत्या पटेल, श्री अमानुर्रहमान एड0, श्री मनोज तिवारी, श्री अंजनी शुक्ला पिण्टू, मो0 इरफान एड., श्री अजय वर्मा, श्री माता प्रसाद नेता, श्री के0के0 शुक्ला, सै0 हसन अब्बास, मो0 शुएब चांद, मो0 शफीक, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री शिव कुमार गुप्ता, श्री रामपाल यादव, श्री अशोक उपाध्याय, मो0 शब्बीर हाशमी, श्री राम लखन वर्मा, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्री बसंत लाल गुप्ता, श्री रोशन यादव, श्री सुरेन्द्र सक्सेना एड., श्री स्वतंत्र शुक्ला, श्री सुनील पाल, श्री हरिओम अवस्थी, श्री फैय्याज, श्री इरफान शेख, श्री इरशाद, श्री नीरज चैहान, मो0 इमरान, सतेन्द्र वर्मा, श्री सुरेश लोधी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।






राजधानी को आने वाले सभी रास्तों को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया। गोण्डा के जिलाध्यक्ष श्री पंकज चैधरी, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष श्री नसीम चैधरी, बहराइच के जिलाध्यक्ष श्री जे0पी0 मिश्रा सहित उनके साथ आ रहे लोगों को बाराबंकी टोल प्लाजा और फतेहपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी को बाराबंकी में टोल पर अरेस्ट कर लिया गया। हैदरगढ़ में कंाग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया। बदायूं से आ रहे कांग्रेसजनों को शाहजहांपुर में आलापुर थाने पर रोका गया। शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष श्री रजनीश गुप्ता के साथ आ रहे लोगों को मलिहाबाद में पुलिस ने रोका। 




इसके बावजूद लखीमपुरखीरी, रायबरेली, बरेली, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, बहराइच, हरदोई, कानपुर नगर ग्रामीण, हापुड़ आदि विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने लखनऊ पहुंचकर किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलन्द की और प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। वाराणसी में जिलाध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में पिण्डरा बाजार में पदयात्रा निकालकर विरोध किया गया। गाजियाबाद में कांग्रेसजनों ने व्यापक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।




कांग्रेस पार्टी के फ्रन्टल संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सेवादल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इलाहाबाद में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर गिरफ्तार किया।




इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय एवं पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री ओमवीर यादव के नेतृत्व में परिवर्तन चैक पर सैंकड़ों युवा कांग्रेसजनों के साथ भारी पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर बलपूर्वक गिरफ्तार किया जिसमें प्रमुख रूप से श्री अभिनव तिवारी, श्री अवनीश शुक्ला, श्री मनोज पाठक, श्री प्रदीप ठकुरई, श्री अंशू पाण्डेय, श्री मुकेश बाल्मीकि, श्री दीपक शिवहरे, श्री ब्रिजेश बादल, श्री अभिजीत पाठक, श्री सुमित पाण्डेय, श्री अजीत सिंह, श्री राजीव यादव, श्री खुर्शीद खान, श्री धीरज पाण्डेय, श्री शकील अंसारी, श्री पुनीत राय, श्री रूपेश चैबे, श्री रामजी पाण्डेय, श्री ओम शुक्ला, श्री कालेन्द्र बिन्द, श्री आमिर पठान, श्री नीलेश उपाध्याय, श्री विष्णुकान्त तिवारी, श्री विपुल सिंह, श्री संदीप यादव, श्री रिषी यादव, श्री उमंग शुक्ला सहित सैंकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा0 प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर जाते समय चैराहे पर गिरफ्तार किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री राजेश सिंह काली, श्री सुशील तिवारी सोनू पंडित, श्री मोहन चंद उप्रेती, श्री अनिलदेव त्यागी, श्री सतीश विन्द, श्री रविन्दर मिश्रा, श्री जीवन श्रीवास्तव, श्री संजीव सिंह एवं श्री राकेश शर्मा सहित सैंकड़ों सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।




इसी क्रम में राजभवन के सामने से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कांग्रेसजनों में डा0 उमा शंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर श्री रामकुमार पाल, श्री जावेद अहमद खान, श्री अभिषेक बाजपेयी, श्री अमित वर्मा, श्री सतेन्द्र, श्री नीलेश पटेल, श्री आर0पी0 राजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।