मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रचनाकार वरुणा सैनी: काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता.....फिर मैं कहती, काश...पढ़ें पूरा..

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा और वरुणा सैनी ने अपनी कविता के मध्यम से जीवन की समस्याओं को ,सामाजिक गतिविधियों सहित अपने विचार समय-समय पर प्रकट प्रकट करतीं रहतीं है| वरुणा सैनी ने अपनी एक और नई क…

रचनाकार वरुणा सैनी: काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता.....फिर मैं कहती, काश...पढ़ें पूरा..
रचनाकार वरुणा सैनी: काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता.....फिर मैं कहती, काश...पढ़ें पूरा.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा और वरुणा सैनी ने अपनी कविता के मध्यम से जीवन की समस्याओं को ,सामाजिक गतिविधियों सहित अपने विचार समय-समय पर प्रकट प्रकट करतीं रहतीं है| वरुणा सैनी ने अपनी एक और नई कविता के मध्यम से प्रेम के सम्बन्धों को बयाँ रही है|



 

पढ़ें…





काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता,

न मेरा दिल टूटता

न तुम बेवफ़ा कहलाते।

अधूरी सी मैं,

तुझसे क़ामिल होती।

और,

बेवजह जिंदगी को,

जीने कि वज़ह मिलती।

काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता।




----------




मेरी इज्ज़त,

तेरी शान बनती,

जो आंख उठाए कोई,

तो उसकी ही जान पर आन पड़ती।





----------





मेरी खुशियां,

तेरी चेहरे कि मुस्कान बनती,

जो आंसू लाए कोई,

तो उसकी खुशियां ही तमाम होती।

काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता।




----------





जब बिखरने लगती मैं,

तो सहारा तू होता।

और जब निखरने लगती मैं,

तो उजियारा तू होता|

काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता।




----------




शायद,सुन ली खुदा ने मेरी इबादत,

प्यार तुमको भी होने लगा था,

मगर शायद बेकार ही तुमको होने लगा था।

प्यार के नाम कि आड़ में आकर,

जिस्म के तुम प्यासे निकले,

झूठे तुम्हारे दिलासे निकले,

सच्चे मेरे आंसू निकले।




----------




काश, मेरे यार तू ऐसा न होता,

मेरे दिल का तू गुनहगार न होता।

प्यार जब तुझको मेरी रूह से होता,

फिर मैं कहती,

काश, तुम्हें भी मुझसे प्यार होता।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।