मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

'शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि': लेखिका डॉ. रीना रवि मालपानी

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लिखित कविता “शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि”ओढरदानी, त्रिपुरारी हुए इस पावन दिन गृहस्थ जीवन में प्रविष्ट।उनके समान ही करना होगा हमें भी त्याग औ…

'शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि': लेखिका डॉ. रीना रवि मालपानी
'शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि': लेखिका डॉ. रीना रवि मालपानी | फ़ोटो: TVL News

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लिखित कविता “शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि”




ओढरदानी, त्रिपुरारी हुए इस पावन दिन गृहस्थ जीवन में प्रविष्ट।

उनके समान ही करना होगा हमें भी त्याग और सादगी को जीवन में समाविष्ट॥




नीलकंठ, विश्वनाथ, अविनाशी देते दया और करुणा का ज्ञान।

इस पावन दिवस हम भी माँगे शिव-शक्ति से भक्ति का वरदान।।



असाध्य को साध्य बना सकती शिव-शक्ति आराधना।

मनुष्ययोनि के द्वारा ही संभव है ध्यान, योग और साधना॥




इस दिन पूजन अर्चन से मिलता शिव-शक्ति का आशीर्वाद।

आशुतोष तो जानते अपने भक्त के समस्त हर्ष-विषाद॥




आध्यात्मिक उत्सव मनाने का यह है अनूठा दिन।

सृष्टि चक्र में शिव और शक्ति अधूरे है एक दूसरे के बिन॥



युग-युग के साथी शिव-शक्ति इस दिन परिणय सूत्र में बँध जाते।

जन-मानस को शिक्षा के लिए वियोग और संयोग की अनूठी लीला रचाते॥




मोह-माया से विरक्त होकर आध्यात्मिक उत्सव के दिन समझे ईश विधान।

यह त्यौहार तो है निमित्त मात्र, जिनसे हम करें प्रभु का स्मरण और गुणगान॥




इस महान रात्रि को अर्जित करें शिव भक्ति का छोर।

शिव-शक्ति की कृपा से उदय होगा सुनहरा भोर॥


नटराज, रुद्र, अर्धनारीश्वर हर अवतार देता अद्वितीय शिक्षा।

भक्त तो चाहता केवल शिव-शक्ति से भक्ति की भिक्षा॥



जीवन यात्रा का अंतिम ध्येय ईश प्राप्ति में है निहित।

करें शिव-शक्ति तत्व को क्यों न जीवन में समाहित॥




भोलेनाथ का सम्पूर्ण जीवन देता सरलता, उदारता का मूल मंत्र।

डॉ. रीना कहती शिव-शक्ति ध्यान से बदले हम भी जीवन का तंत्र॥







डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।