मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर BMW कार और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार की मौत

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर ज़िले में आज शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया| थाना हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार और कंटे…

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर BMW कार और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार की मौत
सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर BMW कार और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार की मौत | फ़ोटो: TVL News

सुल्तानपुर:  यूपी के सुल्तानपुर ज़िले में आज शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया| थाना हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार और कंटेनर की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई| इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मौके पर पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लिया|



हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ है| BMW कार सुल्तानपुर की ओर से जा रही थी। कंटेनर लखनऊ की ओर आ रही थी| दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई| हादसा भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई| कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारु रूप से चालू करा दिया गया है।



जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि,''सुल्तानपुर ज़िले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार टकरा गई। मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे। मामले में जांच की जाएगी|



कार पर UK 01C 0006 नंबर लिखा है। यह रानीखेत के ताली रिवनी स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल के मालिक की बताई जा रही है। जबकि कंटेनर मुरादाबाद के मोहल्ला मनिहारन निवासी कयूम का है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।