मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'तंगलान' का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज! रहस्यमयी दुनिया की देखें झलक

चियान विक्रम स्टारर फिल्म "तंगलान" का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर असल में जबरदस्त, रहस्यमय और रहस्यपूर्ण है। फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है और अब इस दिलचस्प ट्…

स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'तंगलान' का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज! रहस्यमयी दुनिया की देखें झलक
स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'तंगलान' का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज! रहस्यमयी दुनिया की देखें झलक | फ़ोटो: TVL News

चियान विक्रम स्टारर फिल्म "तंगलान" का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर असल में जबरदस्त, रहस्यमय और रहस्यपूर्ण है। फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है और अब इस दिलचस्प ट्रेलर ने इसे नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है। ट्रेलर में चियान विक्रम के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और पा. रंजीत के शानदार डायरेक्शन पर रोशनी डाली गई है, जो फिल्म के सभी बेहतरीन पहलुओं को सामने लाता है।


ट्रेलर हमें "तंगलान" के रहस्य और जादू से भरी दुनिया की झलक देता है, जो पहले कभी नहीं देखी गई।  चियान विक्रम अपने रोल में कमाल करते नजर आ रहे हैं और उनका परफॉरमेंस देखने लायक है। पा. रंजीत, जो "सरपट्टा परम्बराई", "कबाली" और "काला" जैसे हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं, ने फिर से एक अनोखी और अलग फिल्म बनाई है। ट्रेलर देखकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है कि क्या हो रहा है।


ट्रेलर आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है, लेकिन फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (KFG) के असल इतिहास के बारे में है। 200 साल से भी पहले, अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड माइन फील्ड की खोज की और अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल किया।


फिल्म के.ई. ज्ञानवेल राजा के स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जो मनोरंजन जगत में बड़ा नाम है और इसके बैनर तले 'Si3' और 'थाना सेरंधा कूटम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। तंगलान के अलावा, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर स्टूडियो ग्रीन की इस साल एक और बड़ी रिलीज में एक है, सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा।


तंगलान 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।