मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जब तक केसीआर ज़िंदा है....तब तक तेलंगाना 'अमनपसंद' रियासत ही रहेगा: KCR

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कोरट्ला में जनसभा के दौरान कहा, "...तेलंगाना एक अमन पसंद रियासत है, जब तक केसीआर ज़िंदा है तब तक यह अमनपसंद रियासत ही रहेग…

जब तक केसीआर ज़िंदा है....तब तक तेलंगाना 'अमनपसंद' रियासत ही रहेगा: KCR
जब तक केसीआर ज़िंदा है....तब तक तेलंगाना 'अमनपसंद' रियासत ही रहेगा: KCR | फ़ोटो: TVL News

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कोरट्ला में जनसभा के दौरान कहा, "...तेलंगाना एक अमन पसंद रियासत है, जब तक केसीआर ज़िंदा है तब तक यह अमनपसंद रियासत ही रहेगा, कोई समझौता नहीं होगा..."



सीएम केसीआर ने शुक्रवार को तेलंगाना के लोगों से अपील की कि वे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना के लिए एक भी मेडिकल कॉलेज, नवोदय कॉलेज को मंजूरी नहीं देने और कृषि पंप सेटों में मीटर लगाने के प्रयास पर भाजपा के चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से सवाल करें।



उन्होंने कहा कि ,''भाजपा को तेलंगाना के साथ इतना अन्याय करके वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।




केसीआर ने आरोप लगाया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे, हवाई अड्डों और अन्य सहित सभी क्षेत्रों का निजीकरण कर रहे हैं और यहां तक कि मोदी ने बीआरएस सरकार पर कृषि पंप सेटों पर मीटर लगाने के लिए दबाव डाला और कहा कि उन्होंने (KCR ने) किसानों के हितों की रक्षा के लिए मीटर लगाने का विरोध किया।




उन्होंने कहा कि बीआरएस विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देता है और राज्य में पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में शांतिपूर्ण स्थिति कायम रही हैं। केसीआर ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा खेली जा रही नफरत और विभाजनकारी राजनीति की कड़ी निंदा की|




केसीआर ने कहा, 'भैंसा (निर्मल ज़िले के भैंसा शहर) में एक भी कर्फ्यू और लाठीचार्ज नहीं हुआ, लेकिन कुछ राजनीतिक दल भैंसा को बाहर अलग तरह से पेश करते हैं।' . केसीआर ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, तेलंगाना एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बना रहेगा। केसीआर ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के फंड में कुल 25,000 करोड़ रुपये की कटौती की|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।