मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

केसीआर ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी: राहुल गांधी

Telangana Polls 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को नागरकुर्नूल में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम सबने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि तेलंगाना की जनता इस राज्य पर राज…

केसीआर ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी: राहुल गांधी
केसीआर ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

Telangana Polls 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को नागरकुर्नूल में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम सबने तेलंगाना का सपना देखा था और सोचा था कि तेलंगाना की जनता इस राज्य पर राज करेगी। पिछले 10 साल से तेलंगाना की जनता को परे कर दिया गया है और एक राजा और उसका परिवार तेलंगाना पर राज कर रहा है। सारे के सारे पैसे वाले विभाग उनके परिवार के पास हैं... जहां भी जनता से पैसा लिया जा सकता है वो सारे विभाग KCR और उनके परिवार के पास हैं।"



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "पहले केसीआर मुख्यमंत्री पद को अलविदा कहेंगे। उसके बाद, केसीआर से जनता के लूटे गए पैसे के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। मैंने मन बना लिया है कि CM ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी। मैं PM मोदी नहीं हूं, जब मैं कोई वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं।"



तेलंगाना के लिए कांग्रेस की 6 गारंटी-  

1. महालक्ष्मी योजना: महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा 

2. रायथु भरोसा: किसानों को हर साल 15,000 रुपए, खेतिहर मजदूरों को 12,000 रुपए, धान पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस  

3. गृह ज्योति योजना: 200 यूनिट बिजली मुफ्त 

4. इंदिरा अम्मा इंदलू: घर बनाने के लिए 5 लाख रुपए की सहायता 

5. चेयुथा: वरिष्ठ नागरिकों को 4,000 रुपए पेंशन, राजीव आरोग्यश्री में 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा 

6. युवा विकासम: छात्रों को पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपए की मदद

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।