मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

8-9 मार्च को मुंबई में होगा पांचवाँ बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल

मुंबई: बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का पाँचवाँ आयोजन इस बार भी मुंबई में होने जा रहा है। इस बार का आयोजन ओम पुरी फाउंडेशन तथा स्टेज एप के सयुंक्त तत्वाधान में संपन्न होगा। हर साल की तरह इस बार भी…

8-9 मार्च को मुंबई में होगा पांचवाँ बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल
8-9 मार्च को मुंबई में होगा पांचवाँ बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का  पाँचवाँ आयोजन इस बार भी मुंबई में होने जा रहा है। इस बार का आयोजन ओम  पुरी फाउंडेशन तथा स्टेज एप के सयुंक्त तत्वाधान में संपन्न होगा। हर साल  की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की जानी मानी हस्तियाँ और फ़िल्म जगत से जुड़े  लोग इसमें शिरक़त करेंगे। यह कार्यक्रम इस बार भी मुंबई में 8 और 9 मार्च  2025 को वेदा कुनबा थियेटर, अँधेरी वेस्ट में होगा। बॉलीवुड एक्टर  डायरेक्टर प्रतिभा शर्मा तथा सुप्रसिद्ध एक्टर डायरेक्टर यशपाल शर्मा  बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक व आइकॉन फेस हैं।


बता  दें कि बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की स्थापना प्रथम लॉकडाउन से  पहले 2020 में हुई थी। तब से इसके लगातार चार कामयाब सेशन हो चुके हैं।  2020-2021 दो सालों से अनवरत ऑनलाइन होने वाले इस फेस्टिवल का ऑफलाइन  संचालन तीसरी बार 2022 में 17-18 दिसंबर को मुंबई के ओशिवारा हारमनी मॉल  अंधेरी तथा इसका चौथा एक दिवसीय सेशन 20 जनवरी 2024 को वेदा कुनबा थियेटर,  अँधेरी वेस्ट मुंबई में हुआ था जिसमें फ़िल्म जगत की जानी मानी हस्तियाँ  जुड़ी थीं। 


बिफ़्फ़ अपने चार  बरस की कामयाब यात्रा कर चुका है। वर्तमान समय के कमर्शियल दौर में  बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का एक ही उद्देश्य है कि दर्शकों तक  ज़्यादा से ज़्यादा स्तरीय व बेहतरीन फ़िल्मे पहुँचाएं। फ़िल्म जगत से जुड़े नए  लोग फ़िल्म जगत से जुड़ी बारीकियों को समझें, सीखे और इसका लाभ उठाते हुए कम  संसाधनों के साथ भी अच्छी फ़िल्म निर्माण कर सके। बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म  फेस्टिवल उन लोगों के लिए काम करता है जिनके पास प्रतिभा तो हैं परंतु मंच  और अच्छे मार्गदर्शन का अभाव है। यह मंच नई प्रतिभाओं को आगे लाता है।  फेस्टिवल मे होने वाली मास्टर क्लास से इन नई प्रतिभाओं को मार्गदर्शन  मिलता है। बिफ़्फ़ मुंबई मे फ़िल्म जगत से सम्बंधित लोग अपनी फीचर फ़िल्म,  शॉर्ट फ़िल्म, डॉक्यूमेंट्री, मोबाइल फ़िल्म, स्टूडेंट्स फ़िल्म, एनीमेशन  फ़िल्म और म्युज़िक वीडियो भेज सकते हैं। चयनित बेहतरीन फ़िल्म को वर्ष के अंत  में होने वाले फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाया जाता है। बेहतरीन कैटेगरी को  अवार्ड भी दिया जाता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।