मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एकता कपूर: 'द मैरिड वुमन' की भाषा कई अन्य शो से अलग है!

नई दिल्ली: व्यावहारिक रूप से, इंडियन डेली सोप ओपेरा की शुरुआत करने वाली, 'कंटेंट क्वीन' एकता कपूर ने भारतीय टेलीविजन को रिडिफाइन कर दिया है और अब ऑल्ट बालाजी के साथ लोकल स्ट्रीमिंग मार्किट में धूम मच…

एकता कपूर: 'द मैरिड वुमन' की भाषा कई अन्य शो से अलग है!
एकता कपूर: 'द मैरिड वुमन' की भाषा कई अन्य शो से अलग है! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीव्यावहारिक रूप से, इंडियन डेली सोप ओपेरा की शुरुआत करने वाली, 'कंटेंट क्वीन' एकता कपूर ने भारतीय टेलीविजन को रिडिफाइन कर दिया है और अब ऑल्ट बालाजी के साथ लोकल स्ट्रीमिंग मार्किट में धूम मचा रही हैं।



ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 का रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा अभिनीत नवीनतम शो 'द मैरिड वुमन' का हाल ही में लॉन्च किये गए ट्रेलर को दर्शकों, बिरादरी के लोग और आलोचकों को इसके प्रगतिशील और पाथ-ब्रेकिंग कंटेंट ने समान रूप से प्रभावित किया है।



दिलचस्प बात यह है कि ऑल्ट बालाजी के अन्य शो की तुलना में, 'द मैरिड वुमन' महिलाओं और उनकी चॉइस के इर्द-गिर्द घूमती एक आकांक्षात्मक कहानी के साथ एक बहुत ही अलग शो है। एक अनोखी आवाज़ के अपने जागरूक फैसले के बारे में बात करते हुए, एकता कपूर अपने दर्शकों के सामने विभिन्न कहानियों को पेश करनी की जिम्मेदारी को बखूबी समझती है।



एकता ने बताया कि "वेब प्लेटफॉर्म का फायदा यह है कि मैं हर किसी की इच्छा अनुसार बनाती हूँ। मुझे कोई समस्या नहीं है जब मैं बड़ी संख्या में जनता के लिए कुछ बनाती हूं ... कई बार, मैं उन लोगों के लिए आकांक्षात्मक और पलायनवादी प्रोग्रामिंग करती हूं जो खुद इसका आनंद लेना चाहते हैं। कई बार, मैं दिल से और दिल को छू लेने वाली कहानियां बनाती हूं। "



"मेरे लिए, यह थेराप्यूटिक है क्योंकि मुझे उन कहानियों को बताने का मौका मिलता है जिन्हें मुझे अब तक बताने का मौका नहीं मिला क्योंकि जब आप टेलीविजन पर शो करते हैं, तो यह लगभग 20 वर्षों तक चलता है, कभी-कभी 3000 या 5000 एपिसोड तक। तो एक पॉइंट के बाद, आप थक जाते हैं। फिल्मों में, यह सभी अभिनेता के नेतृत्व वाली होती है। इसलिए, यह (ओटीटी) एक ऐसा मंच है, जहां मुझे कई तरह की कहानियां कहने में मजा आता है और हां, इस शो (द मैरिड वुमन) की भाषा कई अन्य शो से अलग है। लेकिन यही इसका इरादा है और देखते हैं कि लोग इसे कैसे स्वीकार करते हैं",एकता ने आगे साझा किया।



'द मैरिड वुमन' एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है। शो में रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा सेंट्रल करैक्टर है जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं।




'द मैरिड वुमन' 8 मार्च से केवल ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।