मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स में TVF का जलवा! पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी!

TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। उनकी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं बल्कि हर बार यह साबित कर देती हैं कि दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में उनसे बेहतर कोई नह…

IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स में TVF का जलवा! पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी!
IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स में TVF का जलवा! पंचायत 3 और कोटा फैक्ट्री 3 ने मारी बाजी! | फ़ोटो: TVL News



TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। उनकी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं बल्कि हर बार यह साबित कर देती हैं कि दर्शकों की नब्ज़ पकड़ने में उनसे बेहतर कोई नहीं। उनकी वेब सीरीज दुनियाभर में पॉपुलर हो रही हैं, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से तारीफें बटोर रही हैं। अब TVF ने IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में भी इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने वेब सीरीज के सभी बड़े अवॉर्ड्स जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है।


जी हां, IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 की रात TVF की सफलता की गर्जना से गूंज उठी। पावरहाउस कंटेंट क्रिएटर्स TVF ने वेब सीरीज कैटेगरी में हर बड़े अवॉर्ड पर कब्ज़ा जमाकर अपनी बादशाहत साबित कर दी:


बेस्ट सीरीज – पंचायत सीजन 3


बेस्ट डायरेक्टर – दीपक कुमार मिश्रा को पंचायत सीजन 3 के लिए


बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (मेल) – जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 3)


बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल) – फैसल मलिक (पंचायत सीजन 3)


बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) इन ए सीरीज – कोटा फैक्ट्री सीजन 3


इस जबरदस्त जीत के साथ, TVF ने एक बार फिर वेब एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित कर दी है।


TVF ने शुरुआत से ही ऐसा कंटेंट बनाया है जो लोगों के दिलों को छू जाता है। फिर चाहे वो राजनीति हो, फिल्मों की दुनिया, हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी या समाज के बदलते रंग—TVF हर बार अपनी कहानियों से कमाल कर देता है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।