मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राजस्थान: BJP विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला से 3 साल तक रेप का आरोप, केस दर्ज

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती पर रेप का आरोप लगा है| गोगुंदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस द…

राजस्थान: BJP विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला से 3 साल तक रेप का आरोप, केस दर्ज
राजस्थान: BJP विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला से 3 साल तक रेप का आरोप, केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती पर रेप का आरोप लगा है| गोगुंदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के आधार पर उदयपुर जिले के सुखेर पुलिस थाने में भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया हैं।



उदयपुर एसपी राजीव पचार ने बताया कि,''गुरुवार को एक महिला ने शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि 'प्रताप गमेती' नाम के एक व्यक्ति ने शादी की आड़ में उसके साथ बलात्कार किया। प्राथमिक चिकित्सा परीक्षण किया गया है। चूंकि आरोपी वर्तमान में एक विधायक (भाजपा) है, इसलिए हमने मामले को CID क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है|




महिला ने आरोप लगाया कि प???रताप लाल गमेती (BJP विधायक)  ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। महिला ने उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित शिकायत की। इसके बाद सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला होने की वजह से अब इस मामले की जांच CID क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पीड़ित महिला मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली है|




महिला ने शिकायत में बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक से मुलाकात हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद मेलजोल बढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद ही प्रताप लाल ने मुझे से शादी का वादा किया और उदयपुर और नीमच में कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। 3 साल बीत जाने के बाद अब विधायक शादी के वादे से मुकर गया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।