उदयपुर: नाबालिग बेटों के साथ मिलकर महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश; बदबू आने पर हुआ खुलासा
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी| मंगलवार (10 जनवरी) को घटना का खुलासा करते हु…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
उदयपुर: नाबालिग बेटों के साथ मिलकर महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश; बदबू आने पर हुआ खुलासा | फ़ोटो: TVL News
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी| मंगलवार (10 जनवरी) को घटना का खुलासा करते हुए उदयपुर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है| जबकि उसके दोनों बेटे अभी भी फरार है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है|
जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी शारदा नामक महिला विगत 1 जनवरी को अपने पति के भाई के साथ थाने पहुंची और कहा कि उसका पति रूपलाल एक महीने से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने शिकायतकर्ता के गांव में पड़ताल शुरु की। तभी गांव वासियों ने पुलिस को बताया कि रूपलाल के खेत से बदबू आ रही है।
पुलिस ने छानबीन की तो खेत से धड़ के साथ एक खोपड़ी मिली। इसके बाद मृतक रूपलाल के भाई ने पुलिस को बताया ये खोपड़ी रूपलाल की है।इस आधार पर पुलिस ने मृतक रूपलाल की पत्नी शारदा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
उदयपुर के डीएसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को शारदा नामक महिला ने अपने पति के भाई के साथ मिलकर शिकायत दर्ज की कि उसका पति रूपलाल एक महीने से लापता है।जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि रूपलाल के खेत से बदबू आ रही है। जब हमने इलाके की तलाशी ली तो वहां एक खोपड़ी धड़ के साथ पड़ी मिली | मृतक के भाई ने संदेह जताया कि ये खोपड़ी रूपलाल की है।उन्होंने हत्या के पीछे शारदा का हाथ होने का शक जताया। पूछताछ में शारदा ने अपराध कबूल कर कहा कि उसने और उसके नाबालिग बेटों ने रूपलाल की कुल्हाड़ी से हत्या की। शारदा को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग बेटों की तलाश जारी है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।